Arvind Singh Mewar: क्या आप जानते हैं कि अरविंद सिंह मेवाड़ थे क्रिकेटर? कैसा था क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड
Arvind Singh Mewar: मेवाड़ के पूर्व राजघराने के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन होने से उदयपुर और नजदीकी क्षेत्रों में शोक की लहर है। सोमवार को अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन 81 वर्ष की उम्र में हो गया और उनका अंतिम संस्कार महासतिया में किया गया, जो राजपरिवार का पवित्र स्थान है।
बेटे लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने पिता अरविंद सिंह को मुखाग्नि थी। अंतिम यात्रा के दौरान उदयपुर की सड़कें लोगों के हुजूम से पटी हुई थी और हर कोई उदयपुर के लाल को अंतिम विदाई देने के लिए आया। अंतिम संस्कार के समय भी स्थिति कुछ यही थी।

अरविंद सिंह को उदयपुर की सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षक माना जाता है, इसके अलावा देश-विदेश में उनके होटल का बिजनेस है और इन सब चीजों के कारण ही उनको जाना जाता है लेकिन कम लोगों को ही पता है कि वह क्रिकेट के शौक़ीन थे और प्रोफेशनल क्रिकेटर रहे हैं।
Arvind Singh Mewar थे क्रिकेटर
अरविंद सिंह मेवाड़ राजस्थान की टीम से रणजी ट्रॉफी में खेल चुके हैं। बात उस समय की है, जब उनकी उम्र करीबन 17 साल रही होगी। उस जमाने में उन्होंने राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया था। साल 1961 में उन्होंने प्रोफेशनल क्रिकेट में राजस्थान की टीम के लिए कदम रखा था।
Arvind Singh Mewar का करियर
हालांकि करियर में वह ज्यादा उंचाई हासिल नहीं कर पाए थे। दाएं हाथ के बल्लेबाज अरविंद सिंह मेवाड़ ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कुल 21 मुकाबले खेले थे और इस दौरान उनके बल्ले से कुल 610 रन आए थे। उन्होंने दो अर्धशतक जमाए और 84 उनका बेस्ट स्कोर था। गेंदबाजी में उनको कोई विकेट नहीं मिला था। इस तरह क्रिकेट में वह सफल नहीं रहे लेकिन एक प्रोफेशनल क्रिकेटर जरूर थे।
लम्बे समय से बीमार चल रहे अरविंद सिंह का इलाज उदयपुर स्थिति उनके निवास स्थान सिटी पैलेस में ही चल रहा था और रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। महाराणा प्रताप के वंशज होने के कारण उनका अंतिम संस्कार पूरे शाही सम्मान के साथ किया गया।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications