सरफराज खान ने लीक की थी टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम की बातें? गौतम गंभीर ने लगाया बड़ा आरोप

Sarfaraz Khan: ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेलकर वापस आ गई है, इसके बाद अब उन बातों की चर्चा हुई है, जो ड्रेसिंग रूम में हुई थी। वहां हुई बातचीत मीडिया तक पहुँच गई थी और कई बातों का खुलासा हुआ था। मीडिया में यह किसने लीक की, यह सोचने वाली बात थी लेकिन अब एक बड़ी रिपोर्ट सामने आई है।

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम की बातें लीक करने वाले खिलाड़ी का खुलासा हुआ है। बीसीसीआई की रिव्यू मीटिंग में उस शख्स का नाम सामने आया है, जिसने टीम इंडिया की बातों को बाहर मीडिया तक पहुंचा दिया था। एक रिपोर्ट में यह दावा हुआ है।

sarfaraz khan

Sarfaraz Khan पर बड़ा आरोप

टीवी9 भारतवर्ष की रिपोर्ट में बताया गया है कि गौतम गंभीर ने बीसीसीआई की मीटिंग में बताया है कि सरफराज खान ही वह इंसान थे, जिन्होंने भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम की बातें बाहर लीक कर दी। रिपोर्ट के अनुसार बोर्ड को इस बारे में बता दिया गया है।

Sarfaraz Khan ने लीक की बातें?

रिपोर्ट के अनुसार गौतम गंभीर ने कहा कि इस युवा खिलाड़ी ने टीम को धोखा दिया है। इंडियन एक्सप्रेस की उस रिपोर्ट के बारे में बताया गया है, जिसमें कहा गया था कि मेलबर्न टेस्ट मैच के बाद गौतम गंभीर ने टीम के प्लेयर्स को जमकर सुनाया था। हालांकि टीवी9 की इस रिपोर्ट की सत्यता की पुष्टि करने वाला कोई सबूत नहीं है लेकिन सच में अगर ऐसा हुआ है, तो यह बहुत बड़ा मामला है।

मेलबर्न टेस्ट के बाद आई थी रिपोर्ट्स

गौरतलब है कि मेलबर्न टेस्ट के बाद इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि गौतम गंभीर ने टीम के प्लेयर्स को कह दिया है कि अब बहुत हो गया। ये सभी बातें मेलबर्न टेस्ट के बाद ड्रेसिंग रूम में हुई थी। एक-दो दिन बाद ही भारतीय मीडिया में इन सभी चीजों का जिक्र था और रिपोर्ट्स में एक युवा भारतीय खिलाड़ी को सोर्स बताया गया था।

भारतीय टीम की हुई हार

ऑस्ट्रेलिया में भारत को 3-1 से हार का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया को इस सीरीज में हार के साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच से भी हाथ धोना पड़ा है। भारतीय टीम दो बार फाइनल खेली है लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+