T20 World Cup: क्या भारतीय टीम पहली बार अमेरिका में खेलेगी? कब और कहाँ खेले थे भारत ने मुकाबले
T20 World Cup: भारतीय टीम अगले दो सप्ताह तक अमेरिका में ही रहने वाली है। टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के लीग मुकाबले वहां होने हैं। बांग्लादेश के खिलाफ शनिवार को वॉर्म मुकाबला होगा और बाद में टीम इंडिया लीग चरण के मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी।
भारत और पाकिस्तान के मुकाबले का इंतजार हर किसी को बेसब्री से है। टीम इंडिया का यह मैच 9 जून को खेला जाना है। भारतीय टीम ने पिछले टी20 वर्ल्ड कप मैच में ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तान को पराजित किया था। एक सवाल यह भी है कि क्या भारत पहली बार अमेरिका में खेलेगा?

यूएसए पहली बार इस मेगा इवेंट का आयोजन कर रहा है। अमेरिका के तीन मैदानों पर मुकाबले खेले जाने हैं। कंडीशंस का फर्क निश्चित रूप से पड़ने वाला है। जो टीम खुद को जितना जल्दी कंडीशंस के अनुरूप ढालने में सफल रहेगी, उसे उतना ही फायदा रहेगा।
ऐसा पहली बार नहीं है जब भारतीय टीम यूएसए में जाकर इंटरनेशनल क्रिकेट खेलेगी। भारतीय टीम पहले भी वहां मुकाबले खेल चुकी है। वेस्टइंडीज के खिलाफ कुछ मैच भारतीय तीन ने वहां खेले हैं। भारत और वेस्टइंडीज के बीच फ्लोरिडा में मुकाबले खेले गए हैं।
टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वहां मैच खेला है। उस दौरान महेंद्र सिंह धोनी भी टीम के साथ थे। यह मैच 2016 में हुआ था। इसके बाद कोहली की कप्तानी में भारत ने 2019 के वेस्टइंडीज दौरे पर भी फ्लोरिडा में मुकाबला खेला है। इसके बाद एक बार फिर से भारत ने फ्लोरिडा में मैच खेले।
साल 2022 में पांच मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया ने फ्लोरिडा में दो मुकाबले खेले थे। सीरीज के अंतिम दो मैचों का आयोजन वहां किया गया था। भारतीय टीम ने दोनों मुकाबले जीते थे। इस बार भारत का एक वर्ल्ड कप मैच फ्लोरिडा में रखा गया है। 15 जून को भारत और कनाडा के बीच मुकाबला वहां खेला जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications