IPL 2025: कप्तान अजिंक्य रहाणे को छोड़कर चली गई KKR टीम की बस! मैच से पहले जमकर वायरल हो रहा वीडियो
IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन की शुरुआत कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच रोमांचक मुकाबले से होने जा रही है। इस बीच केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि रहाणे प्रैक्टिस सेशन के लिए देर से पहुंचे और KKR की टीम बस उन्हें छोड़कर स्टेडियम के लिए रवाना हो गई। हालांकि, इस वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की जा सकी है, लेकिन यह फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

बल्ला लिए दौड़ते दिखे रहाणे
वायरल वीडियो में रहाणे को हाथ में बल्ला लिए दौड़ते हुए देखा जा सकता है। जैसे कि वह समय पर टीम बस में बैठने की कोशिश कर रहे हों। सोशल मीडिया पर फैंस इस वीडियो को लेकर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
क्या है कोलकाता का मौसम अपडेट?
KKR और RCB के बीच शनिवार (22 मार्च) को ईडन गार्डन्स में पहला मुकाबला खेला जाएगा, लेकिन बारिश इस मैच में बाधा डाल सकती है। मौसम विभाग ने कोलकाता के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें तेज़ बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। इस हफ्ते पहले भी बारिश ने KKR का एक प्रैक्टिस मैच प्रभावित किया था।
केकेआर और आरसीबी की कप्तानी में बदलाव
इस सीजन केकेआर और आरसीबी दोनों नए कप्तानों के साथ मैदान में उतर रही हैं। अजिंक्य रहाणे KKR की कमान संभाल रहे हैं, जबकि RCB ने रजत पाटीदार को पहली बार आईपीएल में कप्तान बनाया है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि नए कप्तान अपनी टीमों को कैसी शुरुआत दिलाते हैं।
गांगुली ने दी बड़ी प्रतिक्रिया
पूर्व KKR कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि अभी किसी टीम को खिताब का प्रबल दावेदार बताना जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा, टूर्नामेंट लंबा है और सभी टीमें बैलेंस नजर आ रही हैं। असली परीक्षा मैदान पर होगी।'
केकेआर टीम: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर (उप-कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, रमनदीप सिंह, अंगकृष रघुवंशी, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), मयंक मारकंडे, एनरिक नॉर्टजे, वैभव अरोड़ा, मनीष पांडे, लवनिथ सिसौदिया (विकेटकीपर), अनुकूल रॉय, रोवमैन पॉवेल, मोइन अली, चेतन सकारिया, स्पेंसर जॉनसन
आरसीबी टीम: विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), स्वास्तिक चिकारा, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, फिलिप साल्ट, मनोज भंडागे, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, लियाम लिविंगस्टोन, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, नुवान तुषारा, लुंगी एनगिडी, यश दयाल, रसिख दार सलाम, सुयश शर्मा, मोहित राठी, अभिनंदन सिंह।












Click it and Unblock the Notifications