FIFA World Cup Stampede: फीफा वर्ल्ड कप स्क्रीनिंग के दौरान दर्दनाक हादसा! मची भगदड़, 1 की मौत और 8 घायल
FIFA World Cup Stampede: जॉर्डन की राजधानी अम्मान में फीफा वर्ल्ड कप 2026 (FIFA World Cup 2026) के एक अहम मुकाबले के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जॉर्डन और अल्जीरिया के बीच खेले जा रहे ग्रुप-जे (Group J) के मैच के सार्वजनिक प्रसारण (Public Screening) के दौरान मची भीषण भगदड़ (Stampede) में एक फुटबॉल फैंस की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना मध्य अम्मान के प्रसिद्ध हाशमी स्क्वायर पर सोमवार रात घटित हुई।
पहली बार फीफा वर्ल्ड कप में जॉर्डन की टीम (FIFA World Cup Stampede)
जॉर्डन की टीम पहली बार फीफा वर्ल्ड कप के मुख्य दौर में जगह बनाने में कामयाब हुई थी, जिसके ऐतिहासिक जश्न को लाइव देखने के लिए विशाल स्क्रीन के सामने हजारों की संख्या में अनियंत्रित भीड़ जमा हो गई थी, जिसे संभाल पाने में स्थानीय सुरक्षा घेरा नाकाम रहा। जॉर्डन के लोक सुरक्षा निदेशालय द्वारा जारी आधिकारिक प्रशासनिक बयान के मुताबिक भीड़ को संभालना मुश्किल हो गया था।

भीड़ के एक हिस्से में अचानक हुई तेज हलचल
मैच के दौरान हाशमी स्क्वायर पर दर्शकों की तादाद क्षमता से अधिक हो गई थी। इसी बीच भीड़ के एक हिस्से में अचानक हुई तेज हलचल और अफरा-तफरी के कारण लोग एक-दूसरे को कुचलते हुए भागने लगे।: आपातकालीन चिकित्सा टीमों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घटना स्थल से 9 गंभीर लोगों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया, जबकि शेष 8 घायलों का इलाज जारी है। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है।
जॉर्डन का वर्ल्ड कप सफर समाप्त
इस त्रासदी के ठीक पहले मैदान पर जॉर्डन की राष्ट्रीय टीम को एक बेहद कड़े मुकाबले में अल्जीरिया के हाथों 2-1 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। जॉर्डन ने खेल की शुरुआत में ही बढ़त बना ली थी, लेकिन अल्जीरिया ने शानदार वापसी करते हुए लगातार दो गोल दागे और मैच 2-1 से अपने नाम कर लिया। इस हार के साथ ही जॉर्डन का अपने पहले ऐतिहासिक फीफा वर्ल्ड कप का सफर ग्रुप स्टेज में ही समाप्त हो गया है। लगातार दो मैच हारने के बाद जॉर्डन आधिकारिक रूप से टूर्नामेंट की नॉकआउट रेस से बाहर हो गया है।
अल्जीरिया की उम्मीदें बरकरार
अल्जीरिया ने इस जीत के साथ तीन अंक हासिल कर अंतिम-32 (राउंड ऑफ 32) में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। वर्तमान में इस ग्रुप में गत विजेता अर्जेंटीना अपने दोनों मैच जीतकर शीर्ष पर बना हुआ है, जबकि ऑस्ट्रिया दूसरे स्थान पर है। अल्जीरिया अब अपने आखिरी ग्रुप मैच में पूरी ताकत झोंकेगा।















Click it and Unblock the Notifications