धनश्री के मायके जाने की खबर सुन खुशी से डांस करने लगे युजवेंद्र चहल, सरनेम विवाद के बाद पहला वीडियो आया सामने

भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इन दोनों के रिश्ते को लेकर कई तरह की खबरें भी सामने आई थी।

नई दिल्ली, 23 अगस्त। भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इन दोनों के रिश्ते को लेकर कई तरह की खबरें भी सामने आई थी। दोनों के बीच अनबन और रिश्ता टूटने की खबरों ने कई दिनों तक सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने का काम किया था। हालांकि, बाद में दोनों ने ही ऐसी खबरों को अफवाह करार देते हुए सबकुछ ठीक बताया।

Yuzvendra Chahal

धनश्री ने शेयर किया नया वीडियो

इस विवाद के बाद अब इंस्टाग्राम रील में दोनों लंबे समय बाद एक बार फिर साथ दिखाई दे रहे हैं। धनश्री ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें वह युजवेंद्र चहल से मायके जाने की बात कहती हैं, जिसे सुनकर चहल काफी खुश हो जाते हैं। धनश्री कहती हैं, सुनो न, मैं एक महीने के लिए मायके जा रही हूं। इसके बाद चहल सोफे से उतरकर डांस करने लगते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस पर लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। इसके साथ ही दोनों को पहले की तरह खुश देखकर फैंस कमेंट्स बॉक्स इन्हें इसी तरह हंसते मुंस्कुराते रहने की सलाह दे रहे हैं। चहल और धनश्री दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। यह दोनों अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।

एशिया कप में खेलेंगे चहल

जिम्बाब्वे दौरे पर युजवेंद्र चहल टीम में नहीं थे, वह अब एशिया कप में भारत के लिए खेलते नजर आएंगे। चहल इन दिनों अपना सारा समय परिवार के साथ बिता रहे हैं। धनश्री और चहल के अलग होने की खबरें सामने आने के बाद चहल एख इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए लोगों से इस पर विश्वास नहीं करने की अपील की थी। दरअसल, यह सारा विवाद धनश्री का अपने नाम से चहल का सरनेम हटाने के बाद शुरू हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+