Dhanashree Verma ने तलाक के तुरंत बाद छोड़ा मुंबई, कहां और किस शहर को बनाया ठिकाना

Dhanashree Verma: युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा अंततः अलग हो गए और दोनों का तलाक मुंबई में हो गया। एक फैमिली कोर्ट में धनश्री और चहल का तलाक होने की खबरें कुछ दिनों से चल रही हैं। दोनों ने ही अपने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे पोस्ट किये थे, जिससे संकेत मिला कि कुछ तो हुआ है।

धनश्री वर्मा ने तलाक का केस समाप्त होने के बाद ही मुंबई छोड़ दिया और किसी अन्य शहर में चली गईं। उनके इन्स्टाग्राम अकाउंट से ही इन सभी बातों के बारे में पता चल पाया। धनश्री वर्मा ने किस शहर की तरफ रुख किया और इसका कारण क्या है? इसकी भी कहानी बड़ी दिलचस्प है।

dhanashree verma
Photo Credit: Dhanashree Instagram

गुलाबीनगर के नाम से मशहूर जयपुर शहर में धनश्री वर्मा ने कुछ समय के लिए अपना नया ठिकाना बनाया और इसकी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर भी की। इन्स्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट करते हुए धनश्री वर्मा ने अपनी नई लोकेशन बताई।

इसके पीछे वजह भी खास है क्योंकि धनश्री वर्मा अपने काम के सिलसिले में जयपुर गई थीं। किसी शूट के कारण उन्होंने जयपुर का रुख किया था। लगातार शूट करने के बाद थकान का फोटो भी धनश्री ने पोस्ट किया है। उन्होंने बताया कि लगातार 22 घंटों का शूट किया गया है।

Dhanashree Verma के परिवार ने साफ़ की स्थिति

धनश्री और युजवेंद्र चहल का तलाक जब तक फिक्स नहीं हुआ, तब तक अफवाहों का बाजार काफी ज्यादा गर्म रहा था। अब सब कुछ क्रिस्टल क्लियर नजर आ रहा है। और एलिमनी की राशि को लेकर भी धनश्री के परिवार ने स्थिति स्पष्ट कर दी थी।

Dhanashree और युजवेंद्र दोनों व्यस्त

धनश्री अपने काम में व्यस्त हैं, तो चहल भी अपने कार्य में लगे हुए हैं, उनका अगला असाइनमेंट आईपीएल है और इस बार वह पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे हैं। पंजाब किंग्स ने चहल को 18 करोड़ की धन राशि के साथ खरीदा है। पंजाब किंग्स उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी क्योंकि टीम को अब भी अपने पहले टाइटल की तलाश है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+