मुंबई इंडियंस में हैं दो सूर्यकुमार यादव, एबी डीविलियर्स ने बताया दूसरे सूर्या का नाम
आईपीएल को लेकर बातें शुरू हो गई हैं और तुलनात्मक बातें भी देखी जा रही हैं, डीविलियर्स ने सूर्यकुमार यादव की तरह खेलने वाले खिलाड़ी का जिक्र किया है।

AB De Villiers on Smiliar Player of Suryakumar Yadav: आईपीएल की तैयारियां टीमों ने शुरू कर दी है। जो खिलाडी किसी भी तरह के क्रिकेट में इस समय हिस्सा नहीं ले रहे हैं, वे आईपीएल के लिए प्रैक्टिस में लग गए हैं। बीसीसीआई की तरफ से कार्यक्रम की घोषणा भी कर दी गई है। मुंबई इंडियंस के ऊपर नज़रें हर बार रहती हैं। मुंबई इंडियंस में सूर्यकुमार यादव जैसा धमाकेदार खिलाड़ी है। सूर्या की तुलना अक्सर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी एबी डीविलियर्स के साथ होती है। डीविलियर्स को मुंबई इंडियंस में एक खिलाड़ी ऐसा दिखता है, जिसका खेल सूर्यकुमार यादव की तरह है।

एबी डीविलियर्स ने की बड़ी तुलना
एबी डीविलियर्स के मुताबिक़ 'बेबी एबी' के नाम से मशहूर डेवाल्ड ब्रेविस का गेम सूर्यकुमार यादव की तरह है। बटवे के लिए एक ब्लॉग में डीविलियर्स ने लिखा कि जिस तरह की अप्रोच सूर्यकुमार और ब्रेविस के गेम में है, उनमें समानता है। दोनों अग्रेसिव हैं और गेंदबाजों को निशाना बनाते हैं। वे गेंदबाजों को सेट होने का मौका नहीं देते हैं। डेवाल्ड अभी युवा हैं और काफी कुछ सीखना है। सूर्यकुमार यादव काफी अनुभवी हैं। आईपीएल में मुंबई के लिए प्रदर्शन करते हुए वह काफी आगे आ गए हैं। दोनों मुझे उत्साहित करते हैं।

पिछले सीजन ब्रेविस को खरीदा था
पिछले साल आईपीएल की मेगा नीलामी से डेवाल्ड ब्रेविस को मुंबई इंडियंस ने अपने साथ शामिल किया था। ब्रेविस को मुंबई इंडियंस ने 3 करोड़ रुपये ली राशि में खरीदा था। पिछले सीजन ब्रेविस को मुंबई के लिए सात मैचों में खेलने का मौका मिला था। इस दौरान उनके बल्ले से 23 के औसत से कुल 161 रन देखने को मिले थे। इस बार भी बब्रेविस के बल्ले से रन आने की उम्मीद होगी।

मुंबई इंडियंस का रहा था बेहद खराब प्रदर्शन
मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2022 काफी खराब गया था। इस सीजन मुंबई इंडियंस अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर रही थी। मुंबई इंडियंस को 14 मैचों में कुल 4 जीत हासिल हुई और 10 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। देखना होगा कि इस बार मुंबई का प्रदर्शन कैसा रहेगा। जोफ्रा आर्चर भी अब फिट होकर वापस आने के लिए तैयार हैं।












Click it and Unblock the Notifications