ऋषभ पंत ने छोड़ा साथ और खतरनाक बन गई उनकी टीम, नए कप्तान ने गेंद-बल्ले से मचाया कहर, टीम को मिली जीत

Delhi Premier League, Latest News in Hindi: नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे प्रीमियर लीग के पहले सीजन में एक के बाद एक रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं। लीग का 11वां मुकाबला नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स और पुरानी दिल्ली 6 टीमों के बीच खेला गया। इस मैच में पुरानी दिल्ली 6 की टीम ने जीत हासिल कर सीजन की अपनी दूसरी जीत हासिल की।

पुरानी दिल्ली 6 को मिली दूसरी जीत

​​वहीं नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स को सीजन की अपनी दूसरी हार का सामना करना पड़ा। पुरानी दिल्ली 6 की टीम के लिए इस मैच में उनके कप्तान जीत के सबसे बड़े हीरो साबित हुए। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में पुरानी दिल्ली 6 ने दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) के पहले सीजन में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। टीम ने अपने 11वें मैच में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स को हराया।

Delhi Premier League 1

प्वाइंट्स टेबल में मारी छलांग

इस जीत के साथ पुरानी दिल्ली 6 अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई, जबकि नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स सबसे निचले स्थान पर पहुंच गई। ललित यादव जो अब पुरानी दिल्ली 6 के कप्तान हैं। उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने ऋषभ पंत की जगह ली, जिन्होंने पद छोड़ने से पहले केवल एक मैच में कप्तानी की थी। ललित यादव का ऑलराउंड प्रदर्शन उनकी टीम के लिए इस जीत को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण रहा।

ललित यादव ने गेंद और बल्ले से बरपाया कहर

नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने पहले बल्लेबाजी की लेकिन बारिश के कारण 18 ओवर के खेल में सात विकेट पर 130 रन ही बना सकी। ललित यादव ने अपनी किफायती गेंदबाजी से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, उन्होंने चार ओवर में सिर्फ 15 रन दिए और दो महत्वपूर्ण विकेट लिए।

पुरानी दिल्ली 6 ने नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स द्वारा दिए गए लक्ष्य को 14.2 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। ललित यादव ने 31 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 44 रनों की नाबाद पारी खेली और 141.93 के स्ट्राइक रेट से अपनी टीम को आसान जीत दिलाई। ललित यादव ने छक्का लगाकर धोनी के स्टाइल में मैच को फिनिश करने का काम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+