दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने बताया कौन हैं उनका पसंदीदा क्रिकेटर? धोनी-रोहित नहीं इस दिग्गज का लिया नाम

Delhi CM Favourite Cricketer: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का जलवा सिर्फ क्रिकेट के मैदान तक सीमित नहीं है। उनका फैन बेस राजनीति, बॉलीवुड और आम जनता तक फैला हुआ है। अब इस फैन लिस्ट में एक बड़ा नाम जुड़ गया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विराट कोहली को अपना पसंदीदा क्रिकेटर बताया है। हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान उन्होंने साफ कहा कि उनका पसंदीदा क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि विराट कोहली हैं।

धोनी और गंभीर पर भारी पड़े कोहली (Delhi CM Favourite Cricketer)

रेखा गुप्ता 'द रौनक पॉडकास्ट' पर मेहमान बनीं, जहां उनसे पूछा गया कि उनकी फेवरेट लिस्ट में कौन आता है। विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी या फिर गौतम गंभीर? शुरुआत में उन्होंने थोड़ा सोचा, लेकिन फिर मुस्कुराते हुए विराट कोहली का नाम लिया। इतना ही नहीं, उन्होंने मजाक में ये भी कहा कि कोहली को चुनने में उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का भी थोड़ा हाथ है।

Delhi CM 1

इसलिए लिया विराट कोहली का नाम

भारत जैसे देश में जहां कपिल देव, सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा और धोनी जैसे वर्ल्ड कप विजेता रहे हैं, वहां भी कोहली की लोकप्रियता का मुकाबला कोई नहीं कर सकता। उनकी फिटनेस, आक्रामक खेल शैली और निरंतरता ने उन्हें क्रिकेट का सुपरस्टार बना दिया है। विराट कोहली ने भारत के लिए कई मैच विनिंग पारियां खेली है। हालांकि, वह अब टेस्ट और टी-20 से संन्यास ले चुके हैं।

वनडे सीरीज में होगी कोहली की वापसी

पॉडकास्ट के इस मजेदार किस्से के बीच एक बड़ा सवाल भी है। विराट कोहली कब मैदान पर वापसी करेंगे? आपको बता दें कि कोहली कुछ महीने पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। फिलहाल वे सिर्फ वनडे फॉर्मेट में नजर आते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोहली जल्द ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में वापसी करने की तैयारी कर रहे हैं। ये सीरीज भारत की 2027 वर्ल्ड कप तैयारी का हिस्सा होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+