IPL 2026 के बीच Delhi Capitals का खिलाड़ी मैदान पर हुआ लहूलुहान! तुरंत ही एम्बुलेंस से ले जाया गया अस्पताल?
Delhi Capitals Batter Video: आईपीएल 2026 के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम से परेशान करने वाली खबर सामने आई है। शुक्रवार को अभ्यास सेशन के दौरान दिल्ली कैपिटल्स का एक खिलाड़ी गंभीर रूप से चोटिल हो गया। नेट प्रैक्टिस में बल्लेबाजी के दौरान गेंद सीधे खिलाड़ी के चेहरे पर जा लगी, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में स्ट्रेचर पर लिटाकर एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने फैंस की चिंता बढ़ा दी है।
आखिर घायल हुआ खिलाड़ी कौन? (Delhi Capitals Batter Video)
हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी की ओर से अब तक आधिकारिक तौर पर खिलाड़ी के नाम की पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन क्रिकेट गलियारों में चर्चा है कि यह 18 वर्षीय युवा बल्लेबाज साहिल पारख हैं। बाएं हाथ के इस होनहार बल्लेबाज को दिल्ली ने आईपीएल 2026 की नीलामी में खरीदा था। साहिल को अब तक इस सीजन में डेब्यू का मौका नहीं मिला है और अब इस हादसे ने उनके करियर पर फिलहाल ब्रेक लगा दिया है।

डॉक्टर्स ने तुरंत पहुंचाया अस्पताल
रिपोर्ट के मुताबिक चोट इतनी गंभीर थी कि मैदान पर ही फर्स्ट एड देने के बाद डॉक्टर्स ने तुरंत अस्पताल ले जाने की सलाह दी। खिलाड़ी को स्ट्रेचर पर ले जाते समय पूरे कैंप में सन्नाटा पसर गया था। साथी खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ के चेहरे पर चिंता साफ देखी जा सकती थी। फिलहाल खिलाड़ी की स्थिति स्थिर बताई जा रही है, लेकिन मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है।
दिल्ली कैपिटल्स पर इंजरी की मार
यह दिल्ली कैपिटल्स के लिए इस सीजन में एक और बड़ा झटका है। इससे पहले बेन डकेट ने अपने टेस्ट करियर को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने इस सीजन से नाम वापस ले लिया। वहीं मिचेल स्टार्क कंधे की चोट के कारण वे अब तक एक भी मैच नहीं खेल सके हैं। कप्तान अक्षर पटेल भी इस सीजन के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव के चलते मैदान छोड़ चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications