DC vs RR : बड़े मुकाबले में दिल्ली ने जीता टाॅस, नहीं हुआ कोई बदलाव, संजू हैं तैयार

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के 34वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टाॅस जीतकर राजस्थान राॅयल्स को पहले बल्लेबाजी करने का न्याैता दिया। दिल्ली टीम अभी तक 6 मैचों में 3 जीत चुकी है तो वहीं राजस्थान ने 6 मैचों में 4 जीते हैं। दिल्ली ने अपने आखिरी मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 3 विकेट से हराया था। ऐसे में रिषभ पंत चाहेंगे कि उसी लय को बरकरार रखते हुए आगे बढ़ा जाए। वहीं राजस्थान ने अपने आखिरी मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को एक रोमांचक मुकाबले में 7 रनों से हराया था।
Recommended Video
टाॅस जीतने पर पंत ने कहा, ''हम पहले गेंदबाजी करेंगे। हमने खिलाड़ियों से कहा कि बाहरी चीजों पर ध्यान न दें और एक-दूसरे का समर्थन करते रहें। हम एक टीम के रूप में सुधार करना चाहते हैं। हम एक ही टीम से खेल रहे हैं। 150-160 के आसपास स्कोर करना सही रहेगा।''
वहीं संजू सैमसन ने टाॅस हारने पर कहा, ''हम दोनों के लिए तैयार हैं। टॉस कुछ ऐसा है जो मेरे नियंत्रण में नहीं है, लेकिन यह निश्चित रूप से मेरे नियंत्रण से बाहर हो रहा है। बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी हम पहले से ही तैयार हैं। हमने अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन यह महत्वपूर्ण है कि हम आगे बढ़ें और फिर मौजूदा मैच पर ध्यान दें और आज अपना सर्वश्रेष्ठ दें। हमारे लिए वही टीम है।''
यह भी पढ़ें- पाॅर्न इंडस्ट्री ने बदली जिंदगी, कभी गरीबी से तंग थी कार रेसर रेनी ग्रैसी
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइं इलेवन-
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (w/c), शिमरोन हेटमेयर, करुण नायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, ओबेद मैककॉय, युजवेंद्र चहल
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, ऋषभ पंत (w/c), रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, खलील अहमद












Click it and Unblock the Notifications