Deepak Chahar Birthday: वाइफ जया ने शेयर किया स्पेशल वीडियो, कैप्शन में लिखी यह खास बात
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर का आज 30वां बर्थडे है।
नई दिल्ली, 7 अगस्त: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर का आज 30वां बर्थडे है। आईपीएल से क्रिकेट में एंट्री लेने वाले चाहर ने अपने प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टीम में जगह बनाई। अपनी स्विंग गेंदबाजी और हल्की फुल्की बल्लेबाजी के चलते उन्हें लगातार भारतीय टीम में मौके भी मिले। चाहर को भुवनेश्वर कुमार के रिप्लेसमेंट के रूप में देखा जाने लगा था। कुछ महीनों पहले ही उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज के साथ आगरा में सात फेरे लिए थे। जया ने दीपक के बर्थडे पर सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो शेयर किया है।

जया ने कही ये बात
इंस्टाग्राम पर शेयर इस वीडियो के साथ जया ने प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है, जया ने लिखा, "मेरे साथी को जन्मदिन मुबारक हो। आप न केवल अपने करियर के लिए बल्कि अपने परिवार के लिए भी अपने जुनून, उत्साह और अनुशासन से मुझे हर दिन वास्तव में प्रेरित करते हैं। इस दिन मैं भाग्यशाली महसूस करती हूं और यहां कामना करती हूं कि हम ऐसे ही हंसते हुए आगे बढ़ते रहें जैसे हम हमेशा करते हैं।"
View this post on Instagram

आईपीएल से हुए थे बाहर
चोट के कारण दीपक चाहर आईपीएल 2022 से बाहर हो गए थे। मेगा ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने दीपक को 14 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीदा था। हालांकि वह लीग में एक भी मुकाबला नहीं खेल सके थे। चोट के बाद से ही दीपक क्रिकेट से दूर हैं। हालांकि जल्द ही दीपक इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करने वाले हैं। ज़िम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय स्क्वॉड में दीपक चाहर का भी चयन हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एशिया कप में भी दीपक को मौका मिल सकता है। वह बैकअप गेंदबाज के रूप में टीम में शामिल हो सकते हैं।

चाहर का करियर
दीपक चाहर ने अपने करियर में अब तक 7 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 31.30 की औसत और 6.01 की इकॉनमी से 10 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके अलावा उन्होंने एकदिवसीय में 179 रन भी बनाए हैं। वहीं 20 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में दीपक ने 22.26 की औसत और 8.27 की इकॉनमी से 26 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उन्होंने 22 रन भी बनाए हैं। टी20 में चाहर ने एक बार 5 विकेट भी अपने नाम किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications