बिना कोई रन दिए चटकाए 7 विकेट, डेब्यूटेंट ऑफ स्पिनर Rohmalia ने टी20I में रच दिया इतिहास, बनाया ये खास रिकॉर्ड
Rohmalia Records: क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है, यहां एक अच्छा ओवर पूरा मैच और गेंदबाज की किस्मत बदल सकता है। दरअसल, ऐसा ही एक रिकॉर्ड इंडोनेशियाई से सामने आया है, जहां एक युवा ऑफ स्पिनर रोहमालिया (Rohmalia) ने बुधवार को महिला क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ टी20ई गेंदबाजी आंकड़े दर्ज किए। सीरीज के पांचवें टी20 मैच में मंगोलिया के खिलाफ खेलते हुए, ऑफ स्पिनर ने शून्य रन देकर सात विकेट लिए।
रोहमालिया ने तोड़ दिया पिछला रिकॉर्ड
यह मैच 25 अप्रैल को बाली में हुआ था, लेकिन बड़ी बात ये है कि रोहमालिया ने भी उसी खेल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था, जो उनकी उपलब्धि को और भी प्रभावशाली बनाता है। महिला क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ T20I गेंदबाजी आंकड़ों का पिछला रिकॉर्ड फ्रेडरिक ओवरडिज्क के नाम था, जिन्होंने फ्रांस के खिलाफ तीन रन देकर सात विकेट लिए थे। वह मैच तीन साल पहले टी20 वर्ल्ड कप यूरोप रीजन क्वालीफायर में हुआ था।

ये भी पढ़ें- शमी ने पार्टी फंड में दिए करोड़ों रुपए...,' हसीन जहां ने फर्जी डॉक्यूमेंट मामले में भी किया चौंकाने वाला दावा
रोहमालिया के नाम दर्ज हुई ये उपलब्धि
रोहमालिया की हालिया उपलब्धि ने उन्हें टी20ई में सात विकेट लेने वाली तीसरी महिला गेंदबाज बना दिया है।रोहमालिया से पहले अर्जेंटीना के एलिसन स्टॉक्स (7/3) और नीदरलैंड्स के फ्रेडरिक ओवरडिज्क (7/3) ने टी20ई में सात विकेट लिए थे। पुरुषों में, सर्वश्रेष्ठ T20I आंकड़े मलेशिया के सयाजरुल एज़ात इद्रस के हैं, जिन्होंने पिछले साल चीन के खिलाफ 7/8 विकेट लिए थे। इंडोनेशिया ने इस सीरीज में मंगोलिया को 5-0 से हरा दिया।












Click it and Unblock the Notifications