DC W VS GG W: दिल्ली कैपिटल्स ने दर्ज की धमाकेदार जीत, गुजरात को हराकर टॉप पर पहुंची
DC W VS GG W, Highlights: गुजरात जायंट्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने महिला आईपीएल के एक अहम मुकाबले में 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली। दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। गुजरात जायंट्स ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 127 रन बनाए। जिसे दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आसानी से हासिल कर लिया।
दिल्ली कैपिटल्स को मिली जीत (DC W VS GG W, Highlights)
दिल्ली कैपिटल्स ने इस धमाकेदार जीत के साथ ही प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर कब्जा जमा लिया है। दिल्ली ने अब तक खेले गए पांच मुकाबलों में से 3 में जीत दर्ज कर ली है। दिल्ली की टीम अब तीन जीत की मदद से छह अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर आ गई हैं। दिल्ली की तरफ से जेस जोनासेन ने गेंद और बल्ले से अहम योगदान दिया। यही वजह रही कि दिल्ली ने आसानी से जीत हासिल कर ली।

शेफाली वर्मा ने बनाए 44 रन
128 रनों का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम को काशवी गौतम ने पहला झटका दिया। काशवी गौतम ने मैग लैनिंग को अपना शिकार बनाया, जो सिर्फ तीन रन बना सकीं। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए जेस जोनासन उतरी और उन्होंने टीम को आसानी से जीत दिला दी। इसके अलावा शेफाली वर्मा ने भी ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। शेफाली वर्मा 27 गेंदों में 44 रन बनाकर आउट हो गईं।
गुजरात जायंट्स ने बनाए थे 127 रन
गुजरात जायंट्स के बल्लेबाजों ने काफी संघर्ष किया और निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 127 रन बना सकीं। टीम के लिए भारती फुलमाली ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए, जबकि डिएंड्रा डॉटिन ने 26 रन की पारी खेली। बाकी बल्लेबाजों का प्रदर्शन बहुत प्रभावी नहीं रहा, जिससे गुजरात की टीम को चुनौतीपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ा।
दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी शानदार रही, खासकर शिखा पांडे, मारिजन कप और एनाबेल सदरलैंड जिन्होंने दो-दो विकेट लेकर गुजरात के बल्लेबाजों को खामोश किया। तितास साधु और जेस जोनासन ने भी एक-एक विकेट लिया और गुजरात को बड़े स्कोर बनाने से रोक लिया।
दिल्ली कैपिटल्स : शेफाली वर्मा, मेग लैनिंग (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, मारिजन कप, एनाबेल सदरलैंड, जेस जोनासेन, सारा ब्राइस (विकेटकीपर), निकी प्रसाद, शिखा पांडे, तितास साधु, मिन्नू मणि।
गुजरात जायंट्स : बेथ मूनी (विकेटकीपर), हरलीन देयोल, फीबी लिचफील्ड, एश्ले गार्डनर (कप्तान), डिएंड्रा डॉटिन, सिमरन शेख, तनुजा कंवर, भारती फुलमाली, काश्वी गौतम, प्रिया मिश्रा, मेघना सिंह।












Click it and Unblock the Notifications