'ठुकरा के मेरा प्यार मेरा इंतकाम देखेगी', हैदराबाद के खिलाफ पहले ही मैच में वॉर्नर ने लिया बदला
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का 50वां मैच मुंबई के सीसीआई स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हो रहा है। दोनों टीमों के बीच यह सीजन खेला जा रहा पहला और इकलौता मैच है, दोनों टीमों का सामना अब लीग स्टेज में दोबारा नहीं होगा तो वहीं पर सनराइजर्स हैदराबाद के पूर्व कप्तान और दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर पहली बार अपनी पुरानी टीम के खिलाफ खेलने उतरे। डेविड वॉर्नर और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम की बात करें तो पिछले सीजन जो हुआ उसे देखकर यही कहा जा सकता है कि दोनों का ब्रेक अप हुआ है।

साल 2014 में सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़ने के बाद डेविड वॉर्नर ने लगातार शानदार प्रदर्शन किया और टीम को दो बार फाइनल तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। इस दौरान उन्होंने हैदराबाद की टीम को एक बार खिताब भी जिताया, हालांकि जब पिछले सीजन वो अपनी फॉर्म से जूझ रहे थे तो हैदराबाद की टीम ने उनसे कन्नी काट ली और पहले लेग के दौरान कप्तानी से बाहर किया तो वहीं दूसरे लेग के दो मैच बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया।
और पढ़ें: 'अब कोहली को हर गेंदबाज चटा रहा है धूल', कैरिबियाई दिग्गज ने फॉर्म को लेकर जताई चिंता

वॉर्नर ने जड़ा आईपीएल का 54वां अर्धशतक
डेविड वॉर्नर और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के बीच क्या हुआ, इस बारे में तो मैनेजमेंट और इस खिलाड़ी को ही पूरी बात पता है लेकिन इस ब्रेक के बाद से ही फैन्स को दोनों के मुकाबले का इंतजार था कि वॉर्नर अपनी पुरानी टीम के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करते हैं। हालांकि जब गुरुवार को डेविड वॉर्नर बल्लेबाजी करने उतरे तो उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सीजन का चौथा और अपने आईपीएल करियर का 54वां अर्धशतक जड़ दिया। उनके इस अंदाज का फैन्स अभिनेता राजकुमार राव की फिल्म के गाने 'ठुकरा के मेरा प्यार मेरा इंतकाम देखेगी' से कर रहे हैं।

ब्रॉबोर्न पर ठोंका लगातार तीसरा अर्धशतक
डेविड वॉर्नर ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ महज 34 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और 50वां रन पूरा करने के लिये उन्होंने उमरान मलिक की गेंद पर चौका लगाया। ब्रॉबोर्न के मैदान पर वॉर्नर के बल्ले ने जमकर हल्ला बोला है और यह उनका इस सीजन इस मैदान पर लगातार तीसरा अर्धशतक है। वॉर्नर ने इसी मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलते हुए 45 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली थी तो वहीं पर पंजाब किंग्स के खिलाफ महज 30 गेंदों में नाबाद 60 रनों की पारी खेली थी। इस मैच में वॉर्नर ने दिल्ली कैपिटल्स के लिये इस सीजन की सबसे बड़ी पारी खेलते हुए नाबाद 90 रनों की पारी खेली।

लगातार साझेदारी कर टीम को मुश्किल से बाहर निकाला
दिल्ली कैपिटल्स के लिये इस मैच का आगाज अच्छा नहीं हुआ था और उसने पहले ही ओवर में बिना कोई रन बनाये मनदीप सिंह का विकेट गंवा दिया था, लेकिन इसके बाद डेविड वॉर्नर ने पहले मिचेल मार्श (10) के साथ 37 रनों की साझेदारी की, तो वहीं पर ऋषभ पंत (26) के साथ 48 रनों की पार्टनरशिप की। श्रेयस गोपाल की गेंद पर पंत के प्लेड ऑन होने के बाद वॉर्नर ने पारी का आगे बढ़ाना जारी रखा और रॉवमैन पॉवेल के साथ शतकीय साझेदारी की और अपने-अपने अर्धशतक पूरे कर टीम को 207 रन के स्कोर तक पहुंचा दिया। दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिये 66 गेंदों में 122 रनों की साझेदारी की।

पॉवेल ने भी जड़ा अर्धशतक
दिल्ली कैपिटल्स के लिये इस मैच में दो आंकड़े पहली बार इस सीजन में बनते नजर आये। जहां डेविड वॉर्नर ने दिल्ली कैपिटल्स के लिये इस सीजन की सबसे बड़ी पारी खेलने का कारनामा किया तो वहीं पर रॉवमैन पॉवेल इस सीजन दिल्ली के लिये ओपनर्स के अलावा अर्धशतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गये। पॉवेल ने महज 30 गेंदों में 6 छक्के लगाकर इस सीजन का पहला अर्धशतक पूरा किया। रॉवमैन पॉवेल ने अपनी पारी में 35 गेंदों का सामना कर 3 चौके और 6 छक्के की मदद से नाबाद 67 रनों की पारी खेली तो वहीं पर डेविड वॉर्नर ने भी 58 गेंदों में 12 चौके और 3 छक्का लगाकर नाबाद 92 रनों की पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों की अहम पारियों के चलते दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 3 विकेट खोकर 207 रन का स्कोर खड़ा किया और इस सीजन तीसरी बार 200 के आंकड़े को पार करने वाली तीसरी टीम बन गई।
-
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Fact Check: भारत के पास सिर्फ 5 दिन का ऑयल स्टॉक है? पेट्रोल-डीजल खत्म होने वाला है? सरकार ने तोड़ी चुप्पी -
Gold Rate Today: सोना इस हफ्ते 4000 रुपये हुआ सस्ता, दिल्ली से पटना तक ये है 22K और 18K गोल्ड का रेट -
नेपाल में बालेन शाह का बड़ा एक्शन! पूर्व PM के बाद ऊर्जा मंत्री गिरफ्तार, घर से क्या-क्या मिला? -
Silver Rate Today: चांदी इस हफ्ते ₹11,000 रुपये हुई सस्ती, अब ये है 10 ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक के नए रेट -
IPL 2026: ट्यूशन पढ़ाकर UPSC की तैयारी करने वाले की IPL में एंट्री! 'बिहार के लाल' पर भारी पड़े अभिनंदन! -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 29 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs केकेआर -
Sita Devi कौन है? LPG महंगाई के बीच रातों-रात कैसे बनीं 10 करोड़ की मालकिन? चौंकाने वाली है वजह -
Virat Kohli: विराट कोहली ने रचा इतिहास, रोहित शर्मा का सबसे बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त, बन गए दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी












Click it and Unblock the Notifications