DC vs SRH: दिल्ली और हैदराबाद के बीच महामुकाबला आज, ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करेंगे ये खिलाड़ी

IPL 2023 Hindi: आईपीएल 2023 में आज सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पर मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा।

DC vs SRH

IPL 2023: आईपीएल 2023 के 34वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच एक रोचक मुकाबला होने जा रहा है। दोनों टीमों के लिए खराब बल्लेबाजी चिंता का बड़ा कारण बनी हुई है। सनराइजर्स ने इस सीजन में छह में से दो मैच जीते हैं, वहीं दूसरी ओर दिल्ली को लगातार पांच मैच में हार के बाद छठे मुकाबले में सीजन की पहली जीत मिली है। दिल्ली की जीत में कुछ एक खिलाड़ियों का बड़ा योगदान रहा। आइए जानते हैं आज के मैच में कौन-से बल्लेबाज अपनी टीम को मैच जिता सकते हैं।

हैरी ब्रूक
सनराइजर्स हैदराबाद के तूफानी बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने आईपीएल के इस सीजन में छह मैचों में 156 रन बनाए, जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एक शतक भी शामिल है। गति के साथ ब्रूक का अनुभव उन्हें हाथ खोलने के खूब मौके देता है। एसआरएच बनाम डीसी के मैच में ब्रूक फिर से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर सकते हैं। हैदराबाद टीम ने हैरी ब्रूक के परफॉर्मेंस के कारण ही उन्हें 13.25 करोड़ रुपये की बोली लगाकर टीम में शामिल किया है।

राहुल त्रिपाठी
सनराइजर्स हैदराबाद के राहुल त्रिपाठी को बेहद ही खतरनाक बल्लेबाज माना जाता है। समय-समय पर वो अपनी काबिलियत का परिचय भी दे चुके हैं। हालांकि, इस सीजन में उन्हें अभी तक ठीक से हाथ खोने का मौका नहीं मिला है, फिर भी ये बल्लेबाज छह मैचों में लगभग 30 की औसत से 146 रन अपने नाम कर चुका है। टूर्नामेंट में हाई स्कोर करने की उनकी क्षमता को अनदेखा नहीं किया जा सकता है। एसआरएच बनाम डीसी मुकाबले में ये खिलाड़ी मौका मिलते ही स्कोर बोर्ड पर अपनी छाप छोड़ने का हुनर रखता है।

डेविड वार्नर
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वार्नर ने इस सीजन अपना बल्ला चलाने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने दिया, हालांकि ये अगल बात है कि दूसरे छोर पर उनका साथ कोई टिक नहीं सका। वार्नर ने छह मैचों में 285 रन बनाए हैं, वार्नर अपनी टीम के लिए इतना अधिक स्कोर करने पर एकमात्र खिलाड़ी हैं। वॉर्नर आईपीएल के इतिहास में ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जिन्होंने लगातार अपनी बल्लेबाजी में रन बनाए हैं। मौजूदा सीजन में भी वह 6 मैचों में 4 अर्धशतक लगा चुके हैं।

दिल्ली कैपिटल्स फुल स्क्वाड
डेविड वॉर्नर (कप्तान), अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, सरफराज खान, अमन हकीम खान, अक्षर पटेल, खलील अहमद, कुलदीप यादव, रोवमैन पॉवेल, रिले रोसो, एनरिक नार्जे, मुस्तफिजुर रहमान, चेतन सकारिया, मुकेश कुमार, फिल सॉल्ट, लुंगी नगिडी, प्रवीण दुबे, ललित यादव, रिपल पटेल, विक्की ओस्तवाल, मनीष पांडे, कमलेश नागरकोटी, ईशांत शर्मा और यश धुल।

ये भी पढ़ें- IPL: आज दिल्ली के धुरंधरों का चलेगा बल्ला या हैदराबाद करेगी शानदार वापसी, जानें कौन जीतेगा DC vs SRH का मैच

सनराइजर्स हैदराबाद फुल स्क्वाड
एडेन मार्कराम (कप्तान), अब्दुल समद, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, अभिषेक शर्मा, मार्को जानसेन, वॉशिंगटन सुंदर, फजलहक फारूकी, कार्तिक त्यागी, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक, हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन, आदिल राशिद, मयंक मारकंडे, विवरांत शर्मा, समर्थ व्यास, संवीर सिंह, उपेंद्र यादव, मयंक डागर, अकील होसैन, नीतीश कुमार रेड्डी और अनमोलप्रीत सिंह।

Recommended Video

    IPL 2023: Devon Conway के गलत शॉट से अपने ही खिलाड़ी का विकेट ले लिया, CSK vs SRH | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+