RR vs DC: राजस्थान ने दिल्ली को दिया 223 रन का लक्ष्य, बटलर ने जड़ा सीजन का तीसरा शतक
मुंबई, अप्रैल 22। आईपीएल 2022 के 34वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम को 223 रनों का लक्ष्य दिया है। राजस्थान ने 20 ओवर में 222 रन स्कोर बोर्ड पर टांग दिए हैं। राजस्थान की ओर से जोस बटलर ने इस सीजन का तीसरा और लगाातार दूसरा शतक जड़ा। उन्होंने एक विस्फोटक पारी खेलते हुए 65 गेंदों में 116 रन ठोक दिए। इस पारी में उन्होंने 9 चौके और 9 ही छक्के जड़े। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 178.46 का रहा।

पाडिकल ने भी खेली अर्द्धशतकीय पारी
बटलर के अलावा उनके साथ पारी की शुरुआत करने वाले देवदत्त पाडिकल ने भी 35 गेंदों में 54 रन की पारी खेली। पाडिकल ने अपनी पारी में 7 चौके और 2 छक्के जड़े। वहीं पाडिकल के आउट होने के बाद कप्तान संजू सैमसन ने भी कप्तानी पारी खेलते हुए 19 गेंदों में 46 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के जड़े और इस तरह से राजस्थान ने दिल्ली के सामने 223 रनों का लक्ष्य रख दिया।
दिल्ली के गेंदबाजी रहे फ्लॉप
राजस्थान के बल्लेबाजों के आगे दिल्ली के गेंदबाज पूरी तरह से पस्त नजर आए। पिछले मैच में अच्छी गेंदबाजी करने वाले खलील अहमद सबसे महंगे गेंदबाजी साबित हुए। खलील ने 4 ओवर में 47 रन लुटाए और सिर्फ1 विकेट हासिल किया। वहीं ललित यादव, मुस्तफिजुर रहमान और कुलदीप यादव ने भी अपने-अपने स्पेल में 40 रन से ही अधिक दिए।












Click it and Unblock the Notifications