DC vs RCB: आज का आईपीएल मैच कौन जीतेगा? दिल्ली बनाम बैंगलोर के बीच होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला

IPL 2023: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर वर्तमान में अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन में अब तक नौ मैच खेले हैं, जहां वे तीन मैच जीतने में सफल रहे। डीसी अंकतालिका में आखिरी स्थान पर है।

DC vs RCB

IPL 2023, DC vs RCB: आईपीएल का 50वां मैच आज, 6 मई को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने जा रहा है, जहां दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच भीषण टकरार होगी। आरसीबी का बल्लेबाजी विभाग इस साल शानदार लय में है। फाफ डु प्लेसिस, ग्लेन मैक्सवेल और मोहम्मद सिराज के साथ मिलकर विराट कोहली ने टीम को स्टैंडिंग में पांचवें स्थान पर पहुंचा दिया है। वहीं दूसरी और दिल्ली अंकतालिका में आखिरी स्थान पर है।

आईपीएल के 16वें सीजन में दिल्ली ने अब तक ऐसा कोई मैच नहीं खेला है, जोकि हाई स्कोरिंग रहा हो या फिर उन्होंने बड़े अंतर से जीत दर्ज की हो। ये बात स्पष्ट हो चुकी है कि ऋषभ पंत के बिना कैपिटल्स को काफी संघर्ष करना पड़ रहा है। हालांकि, दिल्ली ने अभी भी हिम्मत नहीं हारी है।

डेविड वार्नर की अगुवाई वाली कैपिटल्स ने इस सीजन में अब तक नौ मैच खेले हैं, जहां वे तीन मैच जीतने में सफल रहे, जबकि चैलेंजर्स ने भी इस सीजन नौ मैच खेले, लेकिन उन्होंने पांच मैच में जीत दर्ज की है। दिल्ली को अगर लीग में बने रहना है तो उन्हें गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी विभाग में बड़ा सुधार करना होगा। हालांकि, आरसीबी के खिलाफ मैच जितना दिल्ली के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगा।

हालांकि, आरसीबी में भी डु प्लेसिस, कोहली और मैक्सवेल का ही बल्ला चला है, अन्य कोई बल्लेबाज टीम के लिए बड़ा स्कोर करने में अब तक सफल नहीं हुआ है। हालांकि, आरसीबी की जीत में अन्य खिलाड़ियों की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही है। टीम के लिए कर्ण शर्मा काफी विश्वसनीय रहे हैं। इसके अलावा वानिन्दु हसरंगा, महिपाल लोमरोर और दिनेश कार्तिक जैसे खिलाड़ियों का भी योगदान रहा है।

डीसी के लिए कप्तान डेविड वार्नर संघर्ष तो खूब कर रहे हैं, लेकिन वो अभी भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं दे पा रहे हैं। इसके अलावा अन्य खिलाड़ी भी उनका साथ नहीं दे पा रहे हैं। हालांकि, अमन हाकिम खान का आईपीएल के पिछले मैच में पहला अर्धशतक यकीनन दिल्ली में आज उत्साह भरने का काम करेगा।

दिल्ली बनाम बैंगलोर हेड-टू-हेड मुकाबले
आरसीबी और डीसी ने आईपीएल में 29 बार एक-दूसरे का सामना किया है। आरसीबी ने 18 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि डीसी ने 10 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, और एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। अपने पिछले मुकाबले में आरसीबी ने डीसी को 175 रन का लक्ष्य देकर 23 रन से हराया था। आरसीबी ने डीसी के खिलाफ अपने आखिरी चार मैच जीते हैं।

कौन जीतेगा आरसीबी बनाम दिल्ली का मैच
दिल्ली कैपिटल्स के लिए अब तक का सीजन बेहद चिंताजनक रहा है, उनकी बल्लेबाजी लगातार संघर्ष कर रही है। आज के मुकाबले में पूरी उम्मीद है कि दिल्ली का शानदार प्रदर्शन देखने को मिल सकता है, लेकिन बेंगलोर स्पष्ट रूप से मजबूत टीम है। आरसीबी को आईपीएल 2023 के इस मुकाबले में दिल्ली के खिलाफ जीत मिल सकती है।

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
डेविड वार्नर (कप्तान), फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), मनीष पांडे, रिले रोसौव, प्रियम गर्ग, रिपल पटेल, अक्षर पटेल, अमन खान, कुलदीप यादव, एनरिक नार्जे, इशांत शर्मा, खलील अहमद।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की संभावित प्लेइंग इलेवन
फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, अनुज रावत, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सुयश प्रभुदेसाई, वानिन्दु हसरंगा, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड, हर्षल पटेल।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+