DC vs KKR: दिल्ली और कोलकाता के हाई-वोल्टेज मुकाबले में विस्फोटक बल्लेबाजी करेंगे ये खिलाड़ी
दिल्ली कैपिटल्स की तुलना में कोलकाता नाइट राइडर्स मजबूत स्थिति में है। केकेआर के बल्लेबाजों की शानदार फॉर्म दिल्ली के लिए आज किसी चुनौती से कम नहीं होगी। दोनों ही टीमें जीत की उम्मीद के साथ मैदान पर नजर आएंगी।

IPL 2023, DC vs KKR: आईपीएल के 16वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स सबसे बुरे दौर से गुजर रही है, कप्तान डेविड वार्नर के अगुवाई वाली टीम ने लगातार पांच मैच गंवा दिए हैं। टीम आज अपने घरेलू मैदान पर एक बार पहली जीत की उम्मीद के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैदान पर नजर आएगी। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए दिल्ली के लिए आज का मैच जीतना काफी महत्वपूर्ण है। आइए जानते हैं आज के मैच में किन तीन खिलाड़ियों के बल्ले से सबसे अधिक रन बरसने की उम्मीद है।
दिल्ली के खिलाफ केकेआर को जीत दिला सकते हैं वेंकटेश अय्यर
केकेआर के तूफानी बल्लेबाजी वेंकटेश अय्यर ने आईपीएल 2023 में एक इंपैक्ट प्लेयर के रूप में जो इंपैक्ट दिखाया उसे भला कौन भूल सकता है, दरअसल, इस खिलाड़ी में गेम चेंज करने का हुनर है। अय्यर ने हाल ही में मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक शानदार शतक बनाकर एक बल्लेबाज के रूप में अपनी योग्यता साबित कर दी है, ब्रेंडन मैकुलम के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले केकेआर के दूसरे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने पांच मैचों में 46.80 की औसत और 170.80 की शानदार स्ट्राइक रेट से 234 रन बनाए हैं। बल्ले के साथ हाथ खोलने की उनकी क्षमता आज फिर टीम के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ डेविड वार्नर का चलेगा बल्ला
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वार्नर इस सीजन में शानदार फॉर्म में हैं, उन्होंने पांच मैचों में तीन अर्धशतक की मदद से 225 रन बनाए हैं, वार्नर का 45.60 का औसत और 142.14 का स्ट्राइक रेट मैच को अपने पक्ष में लाने की क्षमता रखता है। इसके अलावा वार्नर का कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड है। बेशक टीम को अभी जीत नहीं मिली है, लेकिन कप्तान का अनुभव और बड़े शॉट्स खेलने की क्षमता आज के मुकाबले में एक बड़ी जीत दिला सकती है।
गुरबाज का बल्ला बदल सकता है आज मैच का परिणाम
कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज के लिए आईपीएल का 16वां सीजन शानदार रहा है। उन्होंने अब तक पांच मैच खेले हैं, जिसमें गुरबाज 20.20 की औसत से 102 रन ही बनाए हैं। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ अर्धशतक बनाया था, जिससे स्पष्ट हो जाता है कि, ये खिलाड़ी कभी भी क्रीज पर चौके-छक्के की बरसात करने की क्षमता रखता है। क्रिकेट में उनके अनुभव और कौशल को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। आज डीसी बनाम केकेआर के मुकाबले में पूरी उम्मीद है कि टीम की जीत में उनका अहम योगदान हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications