केएल राहुल ने IPL में रचा इतिहास, शतक जड़ किया बड़ा कमाल, कोई नहीं कर सका था ऐसा

KL Rahul hit century: केएल राहुल ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपने शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन किया। टीम के लिए बतौर ओपनर उतरते हुए उन्होंने 60 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। केएल राहुल और फाफ डु प्लेसिस ने धीमी शुरुआत की। लेकिन प्लेसिस के आउट होने के बाद केएल राहुल ने अपना खेलने का अंदाज बदला और दिल्ली को 199 के स्कोर तक पहुंचाने का काम किया।

केएल राहुल ने जड़ा शतक (KL Rahul hit century)

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में राहुल ने बेहतरीन पारी खेलते हुए शतक जड़ने का काम किया। केएल राहुल ने अपने टी20 करियर का 7वां शतक लगाया और भारत के लिए टी20 क्रिकेट में शतक जड़ने के मामले में कई बड़े बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया। इससे पहले संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, रुतुराज गायकवाड़ और शुभमन गिल ने टी20 क्रिकेट में 6-6 शतक लगाए थे।

DC vs GT 1

ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

केएल राहुल ने 19वें ओवर की चौथी गेंद पर शानदार चौका मारकर अपना शतक पूरा किया। यह उनका आईपीएल करियर का पांचवां शतक है। इस शतक के साथ राहुल आईपीएल इतिहास में तीन अलग-अलग फ्रेंचाइजियों के लिए शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने दिल्ली से पहले लखनऊ और पंजाब के लिए खेलते हुए शतक लगाया था।

दिल्ली ने गुजरात टाइटंस के सामने 200 रन का लक्ष्य

दिल्ली ने गुजरात टाइटंस के सामने 200 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 199 रन बनाए। इस पारी में केएल राहुल ने 112 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। राहुल के अलावा दिल्ली के अन्य बल्लेबाज भी अच्छा खेल दिखाने में सफल रहे।

गुजरात को जीत की उम्मीद

गुजरात के लिए अरशद खान, प्रसिद्ध कृष्णा और साई किशोर ने एक-एक विकेट लिया, लेकिन दिल्ली की बल्लेबाजी के सामने उनकी कोशिशें बेकार साबित हुईं। गुजरात के लिए अब चुनौती यह होगी कि वे इस लक्ष्य का पीछा करने में सफल हो सकें। दिल्ली का स्कोर एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य है और अब गुजरात को इसके लिए अपनी बल्लेबाजी में धैर्य और संयम दिखाना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+