IPL 2022 : दिल्ली टीम में फिर आया कोरोना, मैच से पहले एक खिलाड़ी निकला पॉजिटिव

IPL 2022

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2022 के 55वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। लेकिन इससे पहले खबर आई है कि दिल्ली टीम में एक बार फिर कोरोना की इंट्री हुई है। दिल्ली का एक नेट गेंदबाज कोरोना पाॅजिटिव पाया गया है। जैसे ही खिलाड़ी के कोरोना की चपेट में आने की बात सामने आई तो खिलाडी को आइसोलेट कर दिया गया है। साथ ही उसके रूममेट को भी आइसोलेट किया गया है।

यह भी पढ़ें- IPL 2022 : काैन है ये खूबसूरत लड़की, हर मैच में आती है नजर, क्या है इसका काम?

Recommended Video

    IPL 2022: IPL में फिर एक Covid का साया, मैच से पहले DC की टीम में एक और केस आया | वनइंडिया हिंदी

    पूरी दिल्ली टीम को टेस्ट से गुजरना पड़ा। चेन्नई के खिलाफ मैच से पहले रविवार की सुबह ही सभी खिलाड़ियों का टेस्ट लिया गया, जिस दाैरान नेट गेंदबाज को पाॅजिटिव पाया गया। हालांकि दिल्ली या बीसीसीआई की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह मैच तय समय और स्थान पर हो सकता है। कोविड -19 के कारण आईपीएल 2022 में दिल्ली टीम अब तक की सबसे अधिक प्रभावित टीम रही है क्योंकि मिशेल मार्श और टिम सीफर्ट भी कोरोना की चपेट में आए थे। मार्श के मामले में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था और वह पिछले हफ्ते पूरी तरह से ठीक होने के बाद टीम में वापस आ गए थे।

    dc vs csk

    सबसे पहले 15 अप्रैल को खबर आई कि टीम के फीजियो पैट्रिक फारहार्ट कोरोना पॉजिटिव हैं। फिर 16 अप्रैल को दिल्ली के स्पोर्ट्स मसाज थेरेपिस्ट चेतन कुमार भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद पूरी टीम का टेस्ट हुआ। फिर 18 अप्रैल को मिचेल मार्श, टीम डॉक्टर अभिजीत साल्वी, सोशल मीडिया कंटेंट टीम मेंबर अकाश माने की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। फिर 20 अप्रैल को टिम साइफर्ट भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+