IPL 2022 : काैन है ये खूबसूरत लड़की, हर मैच में आती है नजर, क्या है इसका काम?

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में सिर्फ खिलाड़ी ही चर्चा में नहीं आ रहे हैं, बल्कि स्टेडियम में बैठे दर्शक भी कई बार सुर्खियां बटोरने में कामयाब हो जाते हैं। कैमरामैन की नजर जब स्टैंड में बैठी किसी हसीन लड़की पर पड़ जाती है तो वह रातों-रात खबरों की हेडलाइन बन जाती है। शनिवार को भी ऐसा ही कुछ हुआ, जब सीजन का 52वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच देखने को मिला। इस मैच के दाैरान एक खूबसूरत लड़की दिखी, जिसके बारे में जानने के लिए फैंस उत्सुक हैं।
यह भी पढ़ें- बेहद खूबसूरत हैं इन 5 विंडीज क्रिकेटरों की पत्नियां, नंबर 3 वाली के होते हैं खूब चर्चे

हर मैच में आती है नजर
पंजाब टीम को सपोर्ट करते हुए यह लड़की कई बार नजर आ चुकी है। इस सीजन में वो पंजाब के हर मैच में दिखी। दरअसल, इस लड़की का नाम शशि धीमान है, जो पंजाब की टीम के सोशल मीडिया पेज के लिए एंकरिंग का काम कर रही हैं। शशि धीमान पिछले दो-तीन सालों से स्टैंड अप कॉमेडी में काम किया है। वैसे तो शशि पंजाब के चंडीगढ़ की रहने वाली हैं और उन्हें पंजाबी बोलनी भी आती है, लेकिन साल 2020 से वह मुंबई में रह रही हैं।

क्या है इसका काम?
पंजाब टीम के साथ बताैर एंकर जुड़ने से पहे शशि स्टैंड अप शो, लाइव शो और कॉमेडी शो कर रही थीं। दिल्ली, गुड़गांव, जयपुर, बांद्रा और थाणे में शशि शो कर चुकी हैं। उन्होंने मेडिकल साइंस में अपनी पढ़ाई की है। साथ ही फार्मा साइंटिस्ट हैं, लेकिन पढ़ाई पूरी करने के बाद शशि ने स्टैंड अप कॉमेडी में अपना करियर बनाने की सोची और अब वह पंजाब की टीम के लिए एंकरिंग कर रही हैं। जब मैच खत्म होता है शशि खिलाड़ियों का इंटरव्यू लेती हैं।

इंस्टाग्राम पर है फेमस
इसके अलावा शशि इंस्टाग्राम पर भी काफी फेमस हैं, जहां उनने फोलोअर्स की संख्या 76 हजार से ज्यादा है। अपने इंस्टा अकाउंट पर वह आए दिन तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। शशि का यूट्यूब चैनल भी अपने नाम से बना बना हुआ है, जिसपर 128 लाख सबस्क्राइबर जुड़े हैं। वहीं पंजाब का प्रदर्शन इस बार कुछ खास नहीं रहा है। पंजाब 11 में से सिर्फ 5 मैच जीत पाई है। वह अंक तालिका में सातवें स्थान पर मौजूद है और उसके लिए प्लेऑफ में जगह बनाना बहुत मुश्किल होगा। उसे हर हाल में बचे तीनों मैच जीतने होंगे ताकि 16 अंक लेकर प्लेऑफ में प्रवेश किया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications