AFG vs NZ: अफगानिस्तान-न्यूजीलैंड टेस्ट में बारिश ने फिर से बिगाड़ दिया खेल, तीसरे दिन का मैच हुआ रद्द

अफ़गानिस्तान और न्यूज़ीलैंड (AFG vs NZ) के बीच एकमात्र टेस्ट मैच खराब आउटफील्ड के कारणों से सुर्खियों में है। इस बीच अब ग्रेटर नोएडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ग्राउंड पर बारिश के कारण तीसरे दिन का मैच भी रद्द घोषित कर दिया गया है।

दरअसल, शहर में रात भर हुई बारिश ने मैच के पहले दो दिनों के लिए आयोजन स्थल पर स्थिति को काफी खराब कर दिया था और सुबह बारिश न होने के बावजूद मैदान को खेल के लिए तैयार नहीं किया जा सका। बारिश के कारण मैदान पर कई जगह पानी जमा हो गया जिसे हटाने के लिए ग्राउंड स्टाफ ने अपनी तरफ से हरसंभव कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

Greater Noida Sports Complex Ground

तीसरे दिन का मैच भी बारिश के कारण खराब
हालांकि, तीसरे दिन और भी चिंताजनक तस्वीर देखने को मिली है, क्योंकि सुबह से ही लगातार बारिश के कारण पूरा मैदान ढक गया था। पूरे दिन और बारिश की पूर्वानुमान के साथ, अधिकारियों के पास तीसरे दिन का खेल रद्द करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।

दोनों ही टीमें मैदान पर नहीं पहुंची
न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान दोनों टीमें दूसरे और तीसरे दिन आयोजन स्थल पर नहीं पहुंचीं। इस बीच, पहले दो दिनों में नोएडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ग्राउंड की अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच की मेजबानी करने की तैयारी सवालों के घेरे में आ गई, क्योंकि सुबह बारिश न होने के बावजूद खेल शुरू नहीं हो सका।

ग्राउंड स्टाफ के पास खेल के मैदान की सुरक्षा के लिए सीमित कवर थे और इसलिए खेल के मैदान का बड़ा हिस्सा भारी बारिश के संपर्क में आ गया, जो पिछले कुछ दिनों से शहर में हो रही है।

ये भी पढ़िए- 'यहां वापस नहीं आएंगे,' ग्रेटर नोएडा स्टेडियम की सुविधाओं को लेकर भड़की अफगान टीम, BCCI पर भी दिया बड़ा बयान

गौरतलब है कि ग्रेटर नोएडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ग्राउंड ने अब तक 11 अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी की है और यह 2017 से अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का घरेलू मैदान रहा है। इस मैदान ने अब तक छह टी20 और पांच वनडे मैचों की मेजबानी की है और चल रहा टेस्ट इसका पहला मैच है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+