ऑस्ट्रेलिया की हार के साथ ही डेविड वॉर्नर का बड़ा फैसला, इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
David Warner: टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया का अभियान समाप्त होने के साथ ही दिग्गज खिलाड़ी ने खेल को अलविदा कहने का फैसला ले लिया। भारत के खिलाफ सोमवार को ही ऑस्ट्रेलियाई टीम का मुकाबला था। सुपर आठ में ऑस्ट्रेलिया पराजित होकर बाहर हो गई।
ऑस्ट्रेलियाई टीम को सेमीफाइनल में जाने के लिए प्रबल दावेदार माना जा रहा था। अफगानिस्तान और भारत के खिलाफ मुकाबले में हार के साथ ही कंगारुओं को अब बाहर होना पड़ा है। भारत और अफगानिस्तान ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है।

इस बीच ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी डेविड वॉर्नर ने संन्यास की घोषणा कर दी। ऑस्ट्रेलिया के फैन्स को इससे झटका लगेगा लेकिन यही सच्चाई है। डेविड वॉर्नर का संन्यास इस बांग्लादेश और अफगानिस्तान के मुकाबले के ऊपर टिका हुआ था। अब अफगानिस्तान की जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया की टीम बाहर है और वॉर्नर भी आगे नहीं खेलेंगे।
इससे पहले वॉर्नर एकदिवसीय प्रारूप से संन्यास की घोषणा कर चुके हैं। टेस्ट क्रिकेट से भी वह संन्यास ले चुके हैं। हालांकि वनडे में चैम्पियंस ट्रॉफी में वापसी करने के लिए दरवाजे खुले हैं लेकिन ऐसा होता हुआ नज़र नहीं आ रहा है।
डेविड वॉर्नर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों फोर्मेट में ओपन किया है। उन्होंने करियर में कुल 49 शतक जमाए हैं और 19 हजार रन बनाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में वॉर्नर के नाम तिहरा शतक भी है। अपनी तूफानी बैटिंग से वह ऑस्ट्रेलिया को धांसू शुरुआत दिलाने के लिए जाने जाते रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications