वॉर्नर के शौक किसी राजा से कम नहीं, जानें नेट वर्थ, कार कलेक्शन और पूरी सम्पत्ति
David Warner net worth: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ओपनर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने सोमवार यानी 1 जनवरी को वनडे क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। वॉर्नर टेस्ट क्रिकेट में अंतिम बार सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर उतरेंगे। घरेलू फैन्स के सामने खेलते हुए वह रिटायर हो जाएँगे।
अपने करियर में वॉर्नर ने कई लीग्स में हिस्सा लिया है। वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रहे हैं। कमाई के मामले में भी उनको कम नहीं आँका जा सकता है। आईपीएल में वह कप्तान भी रहे। ऐसे में जानना जरूरी हो जाता है कि वॉर्नर के पास कितनी सम्पत्ति होगी।

डेविड वॉर्नर की नेट वर्थ
ऑस्ट्रेलिया की टीम में डेविड वॉर्नर को तीसरा सबसे बड़ा वेतन मिलता है। रिपोर्ट्स के अनुसार वॉर्नर की कुल सम्पत्ति 13 मिलियर डॉलर हैं। 1.5 मिलियन डॉलर उनको क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से वेतन मिलता है। 10000 डॉलर वह टी20 की फीस के रूप में लेते हैं, 15000 वनडे और 20000 डॉलर टेस्ट क्रिकेट की फीस मिलती है।
वॉर्नर की आईपीएल सैलरी
डेविड वॉर्नर सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले हैं। आगामी सीजन में वह दिल्ली की टीम के लिए खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से डेविड वॉर्नर को बतौर फीस 6 करोड़ 25 लाख रुपये मिलते हैं।
ब्रांड एंडोर्समेंट
डेविड वॉर्नर ASICS, LG, DSC, KFC, चैनल नाइन, टोयोटा और मेक-ए-विश फाउंडेशन जैसी कई कंपनियों से जुड़े रहे हैं है। वह लगभग एक दशक तक ग्रे निकोल्स के बल्ले का उपयोग करते थे लेकिन हाल ही में स्पार्टन का एंडोर्समेंट करने लगे हैं।
कार कलेक्शन
वॉर्नर को कारों का शौक़ीन माना जाता है। हाल ही में उन्होंने लम्बोर्गिनी ह्युराकन कर खरीदी थी। इसकी कीमत लगभ 450000 डॉलर है। यह गाड़ी 325 किलोमीटर प्रति घंटा तक की गति पकड़ सकती है। उनके पास मैकलेरन 570S भी है। एक और कार लेक्सस RX350 भी है।
वॉर्नर का घर
सिडनी से वह आते हैं और वहीँ उनका एक आलीशान घर है। सिडनी के मारौब्रा में वॉर्नर के पास एक बड़ा घर है। अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ डेविड वॉर्नर वहां रहते हैं। इस घर की कीमत लगभग 4 मिलियन डॉलर आंकी गई है।
नोट: जानकारी अलग-अलग सोर्स से ली गई है, पूरी तरह से सत्यता की पुष्टि वनइंडिया नहीं करता।












Click it and Unblock the Notifications