Video: डेविड वॉर्नर ने शतक के साथ की फॉर्म में वापसी, आउट होने के बाद ग्राउंड पर जीत लिया फैंस का दिल
Australia vs England ODI Series ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर अपने फैंस को कितना प्यार करते हैं यह कई मौकों पर देखने को मिला है। मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में डेविड वॉर्नर ने 106 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने बतौर ओपनर बल्लेबाज ट्रेविस हेड के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 269 रनों की पार्टनरशिप की। ट्रेविस हेड ने इस साझेदारी में 152 रन की पारी खेली।
Recommended Video

वॉर्नर ने नन्हें फैंस को थमाए अपने ग्लव्स
शतक बनाने के बाद डेविड वॉर्नर ओली स्टोन की गेंद पर डेविड विली के हाथों कैच आउट हो गए। आउट होने के बाद जब डेविड वॉर्नर पवेलियन की तरफ लौट रहे थे तो उन्होंने स्टेडियम में मौजूद एक बच्चे को अपने हैंड ग्लव्स गिफ्ट में दे दिए। डेविड वॉर्नर के हैंड ग्लव्स पाकर यह बच्चा बहुत ही खुश हुआ और तुरंत दौड़कर अपने परिवार के पास पहुंचा। बच्चे ने इन ग्लव्स को अपनी मां के हाथों में थमाया। वॉर्नर की इस दरियादिली का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी यह वीडियो शेयर किया है।
ऑस्ट्रेलिया ने दिया था विशाल लक्ष्य
मेलबर्न में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे मैच में डेविड वॉर्नर ने शतक लगाकार शानदार वापसी की। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के सामने 356 रनों का लक्ष्य रखा। इस स्कोर में वॉर्नर और हेड की 269 रनों की साझेदारी ने सबसे बड़ा रोल अदा किया। वॉर्नर ने अपने वनडे करियर का 19वां वनडे शतक लगाया। आपको बता दें कि वॉर्नर के बल्ले से तीन साल बाद शतक आया। उन्होंने अपना आखिरी शतक जनवरी 2020 में भारत दौरे पर लगाया था। इसके बाद से वो दो बार 90 के डिजीट में आउट हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications