कप्तान के लिए डेविड वॉर्नर ही क्यों बने दिल्ली कैपिटल्स की पहली पसंद? एक नजर उनके कैप्टेंसी रिकॉर्ड पर

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2023 के लिए डेविड वॉर्नर को अपना कप्तान बनाया है। साथ ही अक्षर पटेल उपकप्तान बने हैं।

David Warner

आईपीएल के आगामी सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने अपने नए कप्तान की घोषणा कर दी है। क्रिकबज की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि डेविड वॉर्नर दिल्ली के नए कप्तान बनाए गए हैं तो वहीं अक्षर पटेल उपकप्तान बने हैं। बता दें कि टीम के रेग्युलर कप्तान ऋषभ पंत रोड एक्सीडेंट में घायल होने की वजह से इस साल आईपीएल नहीं खेल पाएंगे। डेविड वॉर्नर का नाम कप्तानी के लिए काफी दिनों से चल रहा था, लेकिन बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट मैच में जब वो चोटिल हुए तो उनके आगे खेलने पर सस्पेंस खड़ा हो गया, लेकिन अब यह साफ हो गया है कि वॉर्नर आईपीएल में नजर आएंगे और वो दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान होंगे।

आईपीएल में वॉर्नर का प्रदर्शन

आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स के पास मनीष पांडे और पृथ्वी शॉ जैसे युवा भारतीय खिलाड़ी भी कप्तानी के विकल्प के रूप में थे, लेकिन फ्रेंचाइजी ने डेविड वॉर्नर को उनके आईपीएल में अनुभव और कप्तानी के अनुभव की वजह से कप्तान बनाया है। बता दें कि डेविड वॉर्नर 2009 से आईपीएल खेल रहे हैं और इन 13 सालों में वो आईपीएल के 162 मैच खेल चुके हैं। आईपीएल में उनके नाम 5881 रन हैं। आईपीएल हिस्ट्री में वॉर्नर के नाम 4 शतक हैं और 55 हाफसेंचुरी वो लगा चुके हैं। इंटरनेशनल टीम में बैन किए जाने के बाद भी वॉर्नर आईपीएल में खेले थे और उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था।

आईपीएल में वॉर्नर का कप्तानी रिकॉर्ड

आक्रामक शैली की बल्लेबाजी के पहचाने जाने वाले डेविड वॉर्नर आईपीएल के सफल कप्तानों में से एक हैं। वॉर्नर इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कप्तानी कर चुके हैं और एक कप्तान के रूप में उनका ट्रैक रिकॉर्ड बहुत ही शानदार है। वॉर्नर की कप्तानी में ही सनराइजर्स हैदराबाद एक बार खिताब भी जीत चुका है। वॉर्नर ने आईपीएल के 67 मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी की है, जिसमें से उन्होंने 35 में जीत दर्ज की है और 30 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। आईपीएल में वॉर्नर का कप्तान के रूप में जीत प्रतिशत 53.73 का रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+