IPL 2025 Mega Auction: 'किलर मिलर' को मिली 4 गुना ज्यादा राशि, ऑक्शन में छाया अफ्रीकी बल्लेबाज

IPL Auction 2025: आईपीएल नीलामी में डेविड मिलर के ऊपर बड़ी बोली लगने की उम्मीद थी लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। हालांकि बेस प्राइस से उनको चार गुना ज्यादा रकम मिली। डेविड मिलर को लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीद लिया। इससे पहले वह गुजरात के साथ थे।

गुजरात और आरसीबी के बीक डेविड मिलर को खरीदने के लिए बिड वॉर देखने को मिला, यह डेढ़ करोड़ से शुरू हुआ। गुजरात ने अपने प्लेयर को वापस लाने के लिए बिड वॉर में हिस्सा लिया। आरसीबी ने भी इंटेंट दिखाया और बिड जारी रखी। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने एंट्री मारी।

david miller

आरसीबी ने लेफ्ट हैण्ड बल्लेबाज की जरूरत होने की वजह से बिड वॉर में हिस्सा लिया लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स भी बीच में कूद पड़ी। अंत में 7 करोड़ 50 लाख की रकम के साथ मिलर को लखनऊ ने खरीद लिया। गुजरात ने अपने खिलाड़ी को जाने दिया।

मिलर को आईपीएल में खेलने का लम्बा अनुभव है। उन्होंने इस इवेंट में कुल 130 मुकाबले खेले हैं। उन्होंने 2924 रन बनाए हैं। उच्चतम स्कोर की बात करें, तो उनके नाम नाबाद 101 रन का बेस्ट स्कोर है। इस लीग में उन्होंने कुल 13 फिफ्टी और एक शतक जमाया है। वह 139 से अधिक के स्ट्राइक रेट से बैटिंग करने में सफल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+