शनाका ने आतिशी पारी खेल लगाई चौके-छक्कों की झड़ी, मूसलाधार बारिश के बीच स्टेडियम में जमे रहे 7000 दर्शक

Lanka T10 League: पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 2024 लंका T10 सुपर लीग सीजन की शुरुआत धमाकेदार मुकाबलों से हुई। पहले दिन गाले मार्वल्स और कैंडी बोल्ट्स, कोलंबो जैगुआर्स और नुवारा एलिया किंग्स, तथा जाफना टाइटन्स और हम्बनटोटा बंगला टाइगर्स के बीच रोमांचक मैच खेले गए।

हालांकि दासुन शनाका के नेतृत्व वाली हम्बनटोटा बांगला टाइगर्स को जाफना टाइटन्स के खिलाफ 8 विकेट की हार का सामना करना पड़ा, लेकिन भारी बारिश के बावजूद स्टेडियम में मौजूद 7,000 से अधिक श्रीलंकाई प्रशंसकों का दिल दासुन शनाका ने जीत लिया। दासुन शनाका ने मोहम्मद शहजाद (22 रन, 15 गेंद) के साथ मिलकर शानदार साझेदारी निभाई, जिससे यह साबित हुआ कि वह श्रीलंका के प्रमुख पावर हिटर क्यों माने जाते हैं।

lanka t10 league

श्रीलंका के महान बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान की याद दिलाते हुए शनाका ने अपनी पावर-हिटिंग का शानदार प्रदर्शन किया। भले ही जाफना टाइटन्स ने 8 विकेट से मैच जीत लिया, लेकिन शनाका की 17 गेंदों में 51 रनों की विस्फोटक पारी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। जिसमें पांच गगनचुंबी छक्के और चार चौके शामिल थे।

दूसरा मैच कोलंबो जैगुआर्स और नुवारा एलिया किंग्स के बीच खेला जाना था, लेकिन बारिश के कारण इसे रद्द कर दिया गया। इसके बावजूद पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में 7,000 से अधिक प्रशंसक मौजूद थे। स्टेडियम की मुख्य गैलरी, छत और विशिष्ट सीटें पूर्वी हिस्से तक भरी हुई थी। वहीं, मैदान के दोनों छोर पर स्थित घास वाले ढलानों पर परिवार और युवा प्रशंसक बारिश की परवाह किए बिना अपने स्थानों पर जमे रहे।

टूर्नामेंट के पहले दिन मोहम्मद आमिर और जेसन रॉय जैसे अंतरराष्ट्रीय सितारों के साथ-साथ स्थानीय प्रतिभाओं, जैसे अविष्का फर्नांडो (अर्धशतक) और बिनुरा फर्नांडो (महत्वपूर्ण विकेट) ने दर्शकों को रोमांचित किया। लेकिन शनाका की विस्फोटक पारी और करिश्माई व्यक्तित्व ने श्रीलंकाई क्रिकेट के भविष्य की झलक पेश की। आने वाले दिनों में इस तरह की और भी पारियां देखने को मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+