Danielle McGahey: इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार ट्रांसजेडर की एंट्री, कनाडाई महिला टीम के लिए करेंगी डेब्यू

क्रिकेट इत‍िहास में पहली बार महिला ट्रांसजेंडर खिलाड़ी की एंट्री होने जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया में जन्मी डेनिएल मैकगैही (Danielle McGahey) कनाडा के लिए महिला टी20ई में भाग लेने वाली पहली ट्रांसजेंडर क्रिकेटर बनने के लिए तैयार हैं। डेनिएल को बांग्लादेश में महिला टी20 विश्व कप 2024 के लिए क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के लिए कनाडा की टीम में शामिल किया गया है।

ट्रांसजेंडर समुदाय का प्रतिनिधित्व करने पर जताई खुशी
क्रिकेटर ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा निर्धारित सभी एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को पूरा किया है। डेनिएल 2020 में ऑस्ट्रेलिया से कनाडा चली गईं और उसी वर्ष बाद में एक महिला बन गई। ट्रांसजेंडर समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली महिला होने पर खुशी जताते हुए डेनिएल ने सेटअप में जगह बनाने के लिए अपनाए गए प्रोटोकॉल साझा किए।

Danielle McGahey

उन्होंने बीबीसी स्पोर्ट को बताया कि, 'मैं पूरी तरह से सम्मानित महसूस कर रही हूं। अपने समुदाय का प्रतिनिधित्व करने में सक्षम होना एक ऐसी चीज है जिसके बारे में मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं ऐसा कर पाऊंगी। मेरे डॉक्टर ने आईसीसी के माध्यम से मेरी मेडिकल जानकारी भेजने में बहुत काम किया है।

उन्होंने बताया कि, हर महीने ब्लड टेस्ट कराने की आवश्यकता शायद सबसे बड़ी चुनौती रही, क्योंकि जब आप क्रिकेट खेल रहे होते हैं तो आप बहुत यात्रा कर रहे होते हैं। आप जो जानकारी दे रहे हैं, उसके संदर्भ में यह बहुत व्यक्तिगत है, आपकी सभी चिकित्सा जानकारी, और पिछला इतिहास, कोई सर्जरी इसमें बहुत कुछ शामिल होता है।

ये भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया के लिए पंजाब के तनवीर संघा ने रच दिया इत‍िहास, World Cup 2023 की 18 सदस्यीय टीम का भी हैं हिस्सा

आईसीसी ने अपने बयान में कहा कि, 'हम इसकी पुष्टि करते हैं कि डेनिएल ने आईसीसी की एलिजिबिलिटी संबंधी शर्तों को पूरा किया है और वह इंटरनेशनल महिला क्रिकेट खेलने के योग्य है।' आईसीसी ने बताया कि डेनिएल मेल टू फीमेल का क्राइटेरिया पूरा कर चुकी हैं। ऐसे में जल्द ही वह कनाडाई टीम के लिए बतौर पहली ट्रांसजेडर महिला इंटरनेशनल डेब्‍यू करती नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+