ऑस्ट्रेलिया के लिए पंजाब के तनवीर संघा ने रच दिया इत‍िहास, World Cup 2023 की 18 सदस्यीय टीम का भी हैं हिस्सा

SA vs AUS, 1st T20I: ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार, 30 अगस्त को सीरीज के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपनी सबसे बड़ी T20I जीत दर्ज की। पहली पारी में 226 रन बनाने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 15.3 ओवर में सिर्फ 115 रन पर आउट कर दिया। इस दौरान भारतीय मूल के क्रिकेटर तनवीर संघा अपने पहले ही डेब्यू मैच में कमाल कर दिया।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहली बार कप्तानी करते हुए मिचेल मार्श ने 92 रनों की तेज पारी खेलकर प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता। मार्श को छोड़कर तनवीर संघा और टिम डेविड ने ऑस्ट्रेलियाई जीत में अहम भूमिका निभाई। मैच के बाद कप्तान ने अपने खिलाड़ियों के प्रयासों की सराहना भी की।

tanveer sangha

ऑस्ट्रेलिया के लिए पंजाब के तनवीर संघा ने रच दिया इत‍िहास
लेग स्पिनर तनवीर संघा को पहले टी20I के दौरान उनकी पहली ऑस्ट्रेलिया कैप सौंपी गई। सांघा ने दक्षिण अफ्रीका को 111 रनों से हराने में मदद करने के लिए रिकॉर्ड आंकड़े दर्ज किए। 21 वर्षीय खिलाड़ी ने 31 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट गिरा दिए। इससे पहले ये कारनामा माइकल कास्प्रोव‍िच ने न्यूजीलैंड के ख‍िलाफ टी20 डेब्यू में 4/29 के साथ किया था।

भारतीय मूल के ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी तनवीर संघा ने इस दौरान कप्तान एडन मारक्रम, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्बस और मार्को यानसन का शिकार किया। दरअसल, संघा बुधवार की सुबह यूके से लंबी उड़ान से उबरने के लिए होटल के जिम में थे, इस दौरान उन्हें कप्तान मिशेल मार्श और टीम मैनेजमेंट ने उनके डेब्यू के बारे में बताया।

कौन हैं तनवीर संघा?
तनवीर का जन्म 26 नवंबर 2001 को सिडनी (ऑस्ट्रेलिया) में जोगा संघा और उपनीत के घर हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा सिडनी में ईस्ट हिल्स बॉयज हाई स्कूल से पूरी की। उनके पिता जोगा भारत के जालंधर (पंजाब) के पास एक गांव रहीमपुर के रहने वाले हैं। जोगा सिडनी में एक टैक्सी ड्राइवर के रूप में काम करते हैं, जबकि उसकी मां उपनीत, एक अकाउंटेंट के रूप में काम करती हैं। हालांकि, तनवीर समय-समय पर भारत आते रहते हैं।

भारतीय मूल के दूसरे खिलाड़ी हैं तनवीर
तनवीर ने 12 दिसंबर 2020 को बिग बैश लीग गेम में सिडनी थंडर के लिए अपना टी20 डेब्यू किया था। हालांकि, उन्होंने पहली बार 2020 अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के दौरान सभी का ध्यान आकर्षित किया, जहां उन्होंने 15 विकेट लिए। तेज गेंदबाज गुरिंदर संदू के बाद तनवीर सीनियर स्तर पर ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करने वाले भारतीय मूल के दूसरे खिलाड़ी हैं।

ये भी पढ़ें- Asia Cup 2023: भारत-पाक मैच में गांगुली का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं रोहित शर्मा, बनाने होंगे इतने रन

तनवीर ने हाल ही में द हंड्रेड में हिस्सा लिया था, जहां उन्होंने तीन मैचों में बर्मिंघम फीनिक्स का प्रतिनिधित्व किया था। लेग्गी को भारत में होने वाले 2023 वनडे विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की 18 सदस्यीय प्रारंभिक टीम में भी शामिल किया गया है। हालांकि 15 खिलाड़ियों को ही ऑस्ट्रेलिया के फाइनल वर्ल्ड कप स्क्वाड में शामिल किया जाएगा, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि उन्हें स्क्वाड में जगह मिलती है या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+