IPL 2022 के वो खिलाड़ी जो पिछले सीजन रहे थे सुपरफ्लॉप, अब बन रहे मैच विनर

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का आगाज हो चुका है जिसका 17वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के बीच डीवाई पाटिल स्टेडियम पर खेला जा रहा है। आईपीएल के 15वें सीजन में दो नई टीमों के जुड़ने की वजह से न सिर्फ रोमांच बढ़ा है बल्कि हर टीम के लिये नये-नये मैच विनर देखने को मिल रहे हैं। केकेआर के लिये पैट कमिंस ने महज 14 गेंदों में अर्धशतक जड़ एकतरफा जीत हासिल की थी तो वहीं पर 16वें मैच में राहुल तेवतिया ने पंजाब के खिलाफ फिर से बांहे खोलकर आखिरी 2 गेंदों में 2 छक्के लगाकर गुजरात को रोमांचक जीत दिलाई।

IPL 2022
Photo Credit: BCCI/IPL

ऐसे में आइये एक नजर उन 6 खिलाड़ियों पर डालें जो पिछले सीजन अपनी टीम के लिये प्रदर्शन नहीं कर पाये थे और फ्लॉप हो गये थे, लेकिन इस सीजन उन्होंने जबरदस्त वापसी कर अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान कर दिया है।

और पढ़ें: बस नंबर 315 को देखकर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, सुनाई ट्रेनिंग के दिनों की कहानी

टी नटराजन (T Natarajan)

टी नटराजन (T Natarajan)

आईपीएल 2021 के दौरान यॉर्कर किंग के नाम से मशहूर हुए टी नटराजन को उनके प्रदर्शन के चलते भारतीय टीम के लिये तीनों प्रारूपों में डेब्यू करने का मौका मिला, जिसमें बेहतरीन प्रदर्शन कर उन्होंने टीम को ऐतिहासिक जीत भी दिलाई। हालांकि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से वापसी करने के बाद नटराजन को चोट की वजह से सर्जरी से गुजरना पड़ा और आईपीएल के पहले लेग से वो बाहर हो गये। इतना ही नहीं आईपीएल के दूसरे लेग में भी नटराजन चोटिल होकर सीजन से बाहर हो गये और टीम में योगदान नहीं दे सके जिसकी फैन्स को उनसे उम्मीद थी। हालांकि अब जब 15वें सीजन में उनकी वापसी हुई तो एक बार फिर पुरानी लय में यह गेंदबाज नजर आ रहा है, जिसके चलते उन्होंने पिछले 3 मैचों में 14 की औसत से 6 विकेट हासिल किये हैं और दोबारा से यॉर्कर किंग बनते हुए नजर आ रहे हैं।

वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar)

वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar)

आरसीबी के लिये पिछले कुछ सीजन में विकेट चटकाने और रन बनाने की जिम्मेदारी निभाने वाले वाशिंगटन सुंदर के लिये आईपीएल 2021 काफी खराब रहा था। वाशिंगटन सुंदर को आईपीएल के पहले लेग के दौरान टीम में ज्यादा मौका नहीं दिया गया तो वहीं पर दूसरे लेग के दौरान चोटिल होने की वजह से टीम का हिस्सा नहीं बन सके। इतना ही नहीं आरसीबी ने आगे चलकर उन्हें रिटेन भी नहीं किया। हालांकि सनराइजर्स हैदराबाद के लिये इस सीजन खेले गये 3 मैचों में सुंदर ने शानदार गेंदबाजी की है और 4 विकेट चटकाये हैं। वहीं बल्ले से भी काफी अहम योगदना दिया है।

युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal)

युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal)

युजवेंद्र चहल के लिये पिछला सीजन काफी खराब रहा था, जिसकी वजह से पहले उन्हें यूएई में खेले गये टी20 विश्वकप में भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया तो वहीं पर बाद में आरसीबी की फ्रैंचाइजी ने उन्हें रिटेन करने से इंकार कर दिया। चहल आरसीबी के लिये 6 सीजन से खेल रहे थे लेकिन फ्रैंचाइजी ने एक जगह खाली रखी और चहल को रिटेन नहीं किया। वहीं नीलामी में राजस्थान की टीम ने उन्हें अपने खेमे में शामिल कर लिया, जिसके बाद उन्होंने अब तक खेले गये मैचों में कहर बरसाया है। राजस्थान के लिये चहल ने 3 मैचों में 9 की औसत से 7 विकेट हासिल किये हैं।

शिवम दुबे (Shivam Dube)

शिवम दुबे (Shivam Dube)

शिवम दुबे घरेलू क्रिकेट में काफी बड़े विस्फोटक ऑलराउंडर के नाम से जाने जाते हैं, हालांकि आईपीएल में अब तक खेले गये सीजन में उनका वो रूप नजर नहीं आया था। लेकिन इस साल चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से जुड़ने के बाद वो अच्छी लय में नजर आये हैं और ऐसा लग रहा है कि घरेलू क्रिकेट के अपने सम्मान को आईपीएल में भी हासिल कर सकते हैं। शिवम दुबे ने सीएसके के लिये लगातार दो मैचों में ताबड़तोड़ अर्धशतक लगाने का कारनामा किया है और पिछले 4 मैचों में 112 रन बनाये हैं।

उमेश यादव (Umesh Yadav)

उमेश यादव (Umesh Yadav)

उमेश यादव ने इस सीजन खेले गये 4 मैचों में 9.33 की औसत से 9 विकेट हासिल किये हैं, जबकि पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था। वहीं उमेश यादव ने इस सीजन खेले गये पहले 3 मैचों के दौरान पहले ही ओवर में विकेट हासिल किया है। वहीं पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में भी अपना नाम शामिल कर विकेटों का अर्धशतक पूरा कर लिया है।

कुलदीप यादव (Kuldeep yadav)

कुलदीप यादव (Kuldeep yadav)

कुलदीप यादव के लिये सिर्फ पिछला ही नहीं बल्कि पिछले 3 सीजन में कुछ खास प्रदर्शन देखने को नहीं मिला है। केकेआर की टीम ने उन पर ज्यादा भरोसा नहीं दिखाया और पहले 2 सीजन में कम मौके दिये तो वहीं पर पिछले सीजन में खेलने का मौका ही नहीं दिया, फिर पिच कितनी भी स्पिन फ्रैंडली क्यों न रही हो। हालांकि इस सीजन दिल्ली की ओर से खेलते हुए कुलदीप यादव ने 3 मैचों में 18.14 की औसत से 6 विकेट हासिल किये हैं और हर मैच में विकेट हासिल कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+