IPL 2024: क्या रद्द हो जायेगा CSK vs RCB का मैच? मुकाबले से पहले आया हैरान करने वाला ये बड़ा अपडेट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को आईपीएल 2024 के अपने आखिरी लीग मैच में शनिवार, 18 मई को बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से भिड़ना है। प्लेऑफ़ में पहुंचने के लिए आरसीबी को यह मुकाबला जीतना बहुत जरूरी है। हालांकि, उनकी उम्मीदों पर मौसम की मार पड़ती दिख रही है।
आईपीएल में आरसीबी ने की शानदार वापसी
दरअसल, लगातार छह हार के बाद ऐसा लग रहा था कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2024 अंक तालिका के दूसरे भाग में समाप्त हो जाएगी। हालांकि, उन्होंने अपने पिछले पांच मैचों में विजयी होकर शानदार वापसी की है, लेकिन उनकी ये वापसी क्या प्लेऑफ तक पहुंचा सकेगी।

13 मैचों में 12 अंकों और +0.387 के नेट रन रेट के साथ आरसीबी फिलहाल अंक तालिका में छठे स्थान पर है। भले ही सनराइजर्स हैदराबाद 16 अंक तक पहुंच जाए और प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर ले, फिर भी बेंगलुरु शीर्ष चार में रह सकता है। इसके लिए उन्हें चेन्नई को 18 या उससे अधिक रनों से हराना होगा (यह मानते हुए कि उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 रन बनाए हैं)। यदि वे पीछा करते हैं, तो उन्हें लगभग 18.1 ओवर में जीतना होगा।
आरसीबी की उम्मीदों पर मौसम की मार पड़ सकती है, क्योंकि शनिवार की शाम और रात के लिए मौसम की भविष्यवाणी उनके पक्ष में बिल्कुल भी नहीं है। अगर बेंगलुरु बनाम चेन्नई मैच बारिश के कारण धुल जाता है तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा। और इसके साथ ही आरसीबी (13 अंकों के साथ) बाहर हो जाएगी, जबकि सीएसके (15 अंकों के साथ) आईपीएल 2024 के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी।
ये भी पढ़ें- MI vs LSG Dream11 Today: आज के मैच की ये है सबसे तगड़ी ड्रीम XI टीम, करोड़ों की कमाई का बड़ा मौका?
मुकाबले से पहले आया हैरान करने वाला अपडेट
दरअसल, एक्यूवेदर (Accuweather) के पूर्वानुमान के अनुसार बेंगलुरु में 99 प्रतिशत बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा दोपहर में हल्कि बारिश हो सकती है।' शाम के समय बारिश की 74 फीसदी संभावना है। इस दौरान तापमान में 30-34 डिग्री सेल्सियस का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। रात होते ही 100 फीसदी बादल छाए रहेंगे और बारिश की करीब 62 फीसदी संभावना है। ऐसे में मैच के रद्द होने के चांस ज्यादा नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications