MI vs LSG Dream11 Today: आज के मैच की ये है सबसे तगड़ी ड्रीम XI टीम, करोड़ों की कमाई का बड़ा मौका?
MI vs LSG Dream11 Today: आईपीएल 2024 के 67वें मैच में 17 मई को मुंबई इंडियंस (MI) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से होगा। दोनों टीमों के बीच ये भिड़ंत शाम 7:30 बजे वानखेड़े स्टेडियम में देखने को मिलेगी। यह मैच दोनों टीमों के लिए सीजन का चौदहवां और आखिरी मैच होगा। आज के एक्शन से पहले ड्रीम-11 टीम पर एक नजर डालते हैं।
हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम की पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 10 विकेट से करारी हार के कारण बाहर होने की पुष्टि हो गई थी, एमआई अब सिर्फ सम्मान बचाने के लिए खेलेगी और अपने सीज़न को शानदार तरीके से समाप्त करना चाहेगी। वहीं लखनऊ सुपर जाइंट्स भी बाहर होने की कगार पर है।

एमआई बनाम एलएसजी हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
आईपीएल में एमआई (MI) और एलएसजी (LSG) का पांच बार आमना-सामना हुआ। एमआई ने केवल एक मैच जीता है, जबकि एलएसजी ने कुल चार मैच जीते हैं। इस मामले में लखनऊ मजबूत स्थिति में है।
एमआई बनाम एलएसजी पिच रिपोर्ट
इस स्थान पर बल्लेबाजी के अनुकूल विकेट है, जिससे बल्लेबाजों को अधिक मदद मिलती है। जो टीम दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करती है उसका इस मैदान पर रिकॉर्ड बेहतर होता है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 175 के करीब है, जो बताता है कि यह सतह बल्लेबाजी के लिए कितनी अच्छी है। इस बीच शाम के खेल में ओस भी रहेगी, जिसका असर पड़ेगा.
एमआई बनाम एलएसजी संभावित प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंस: ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, नेहल वढेरा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, पीयूष चावला, जसप्रित बुमरा, नुवान तुषारा
लखनऊ सुपर जाइंट्स: केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, निकोलस पूरन, क्रुणाल पंड्या, युद्धवीर सिंह चरक, अरशद खान, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, मोहसिन खान
एमआई बनाम एलएसजी आईपीएल 2024 ड्रीम11 टीम
- विकेटकीपर: क्विंटन डी कॉक, केएल राहुल, निकोलस पूरन, ईशान किशन
- बल्लेबाज: रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव
- ऑलराउंडर: मार्कस स्टोइनिस, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या
- गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, मोहसिन खान
- कप्तान: रोहित शर्मा
- उप-कप्तान: निकोलस पूरन
लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), केएल राहुल (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, क्रुणाल पंड्या, अरशद खान, युद्धवीर सिंह चरक, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, मोहसिन खान, देवदत्त पडिक्कल, प्रेरक मांकड़, मणिमारन सिद्धार्थ, कृष्णप्पा गौतम, एश्टन टर्नर, अमित मिश्रा, अर्शिन कुलकर्णी, काइल मेयर्स, मैट हेनरी, शमर जोसेफ, यश ठाकुर
मुंबई इंडियंस टीम: इशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, नेहल वढेरा, नमन धीर, अंशुल कंबोज, पीयूष चावला, जसप्रित बुमरा, नुवान तुषारा, शम्स मुलानी, शिवालिक शर्मा, मोहम्मद नबी, कुमार कार्तिकेय, डेवाल्ड ब्रेविस, रोमारियो शेफर्ड, श्रेयस गोपाल, ल्यूक वुड, हार्विक देसाई, गेराल्ड कोएत्ज़ी, अर्जुन तेंदुलकर, आकाश मधवाल, क्वेना मफाका












Click it and Unblock the Notifications