PBKS vs CSK: धोनी ने फिर किया अनहोनी को होनी, विकेट के पीछे दिखा माही का पुराना रंग

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का 11वां मैच मुंबई के ब्रॉबोन स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां पर सीजन की पहली जीत की तलाश में चेन्नई सुपर किंग्स टीम का सामना पंजाब किंग्स से हुआ। सीएसके की टीम को अपने पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था जबकि दूसरे मैच में 210 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने के बावजूद लखनऊ सुपर जाएंटस की टीम ने उन्हें मात दी थी। इन दोनों ही मैचों में सीएसके की हार की मुख्य वजह ओस बनी रही जिसकी वजह से टॉस हारने के बाद जब भी रनों का बचाव करने उतरी तो वो स्कोर बचा पाने में नाकाम रही।

IPL 2022
Photo Credit: BCCI/IPL

वहीं पंजाब किंग्स की टीम ने अपने पहले मैच में 205 रनों को चेज कर डाला था, जबकि दूसरे मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में वो एक बार फिर से जीत की लय हासिल करने की ओर देख रही थी। हालांकि किस्मत ने जडेजा का साथ दिया और इस मैच में उन्हें टॉस के दौरान जीत मिली।

और पढ़ें: DC vs GT: आखिरी ओवर्स में ताश के पत्तों की तरह बिखरी दिल्ली, फर्ग्यूसन के दम पर जीता गुजरात

पहली बार पावरप्ले में झटके विकेट

पहली बार पावरप्ले में झटके विकेट

पहले गेंदबाजी का फैसला करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिये इस सीजन उसकी गेंदबाजी सबसे कमजोर कड़ी नजर आयी है और पहले दो मैचों में हार की सबसे बड़ी वजह पावरप्ले में विकेट नहीं निकाल पाना रहा। हालांकि इस मैच में सीएसके की टीम इसी दिक्कत को दूर करने के लिये क्रिस जॉर्डन को लेकर उतरी। लेकिन मुकेश चौधरी ने पहले ही ओवर में मयंक अग्रवाल का विकेट लेकर इस कमी को दूर कर दिया। हालांकि दूसरे ओवर में विकेट के पीछे धोनी की चपलता ने टीम को दूसरी सफलता दिला दी।

धोनी ने दिखायी चीते से फुर्ती

धोनी ने दिखायी चीते से फुर्ती

पारी का दूसरा ओवर क्रिस जॉर्डन लेकर आये थे जिनकी दूसरी गेंद पर भानुका राजपक्षे एक रन लेना चाह रहे थे, हालांकि नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े शिखर धवन ने मना कर दिया। इस दौरान तक राजपक्षे क्रीज से लगभग 9 मीटर निकल आये थे और जॉर्डन ने अपने बायीं ओर भागकर गेंद को स्ट्राइकर एंड पर थ्रो किया। धोनी विकेट से 12 मीटर की दूरी पर खड़े थे लेकिन इसके बावजूद विकेट की तरफ भागते हुए और जब लगा कि शायद राजक्षे क्रीज में दोबारा वापस पहुंचने में कामयाब हो जायेंगे तो उन्होंने डाइव मारकर गेंद पर हाथ मार दिया और गेंद विकेट पर जाकर लगी। राजपक्षे 9 मीटर दूर खड़े थे और धोनी को 12 मीटर की दूरी कवर करनी थी लेकिन इसके बावजूद राजपक्षे क्रीज में पहुंचने से एक मीटर दूर रह गये थे।

वायरल हो रहा है यह रन आउट

वायरल हो रहा है यह रन आउट

सोशल मीडिया पर धोनी का यह रन आउट तेजी से वायरल हो रहा है और फैन्स अपने पसंदीदा खिलाड़ी के पुराने रंग को देखकर काफी खुश नजर आ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि यह पहली बार नहीं है जब धोनी ने विकेट के पीछे से ऐसा कारनामा किया है। 2016 के टी20 विश्वकप में जब बांग्लादेश की टीम को जीत के लिये आखिरी गेंद पर दो रन की दरकार थी तब भी धोनी ने भागकर रन आउट किया था और अपनी टीम को एक रन से जीत दिलाने का कारनामा किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+