IPL: चेन्नई और कोलकाता के मैच में बल्लेबाजों को नहीं टिकने देंगे ये गेंदबाज, ले सकते हैं सबसे अधिक विकेट

IPL: चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन अच्छा रहा है, लेकिन गेंदबाजी विभाग की कमजोरी कप्तान एमएस धोनी के लिए चिंता का विषय बनी हुई है, वहीं केकेआर की गेंदबाजी मजबूत है, लेकिन खराब बल्लेबाजी के कारण टीम लगातार मैच हार रही है।

CSK vs KKR

KKR vs CSK, IPL 2023: कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल का 33वां मैच ईडन गार्डंस में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। आईपीएल के 16वें सीजन में सीएसके की 'येलो आर्मी ने तूफानी बल्लेबाजी के दम पर अब तक छह मैचों में से चार में शानदार जीत दर्ज की है। वहीं केकेआर की बल्लेबाजी पूरी तरह से नाकाम रही है, यही कारण है कि टीम को लगातार तीन हार का सामना करना पड़ा है। आइए जानते हैं आज के रोचक मुकाबले में कौन तीन गेंदबाज सबसे अधिक विकेट चटका सकते हैं।

तुषार देशपांडे
चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज तुषार देशपांडे ने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है। चेन्नई के इस गेंदबाज ने अब तक पांच मैचों में 10 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने 20.90 के औसत गेंदबाजी की है। बड़ी बात ये है कि देशपांडे डेथ ओवरों में भी किफायती साबित हुए हैं। सीएसके की सफलता में इस गेंदबाज की बड़ी भूमिका रही है। विपक्षी टीम के बल्लेबाजों के हाथ बांधे रखना और विकेट निकालने की उनके अंदर गजब की क्षमता है। सीएसके बनाम केकेआर के मैच में आज फिर ये गेंदबाज कमाल कर सकता है।

वरुण चक्रवर्ती
कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने आईपीएल 2023 में छह मैचों में नौ विकेट लिए हैं। उन्होंने 18.11 का प्रभावशाली औसत बनाए रखा है और मौजूदा सीजन में ईडन गार्डंस में पांच विकेट लेने का कौशल भी दिखा चुके हैं। वरुण की अपनी गति और लाइन बदलने की क्षमता ने उन्हें केकेआर के लिए एक शक्तिशाली हथियार बना दिया है। वरुण चक्रवर्ती की अच्छी फॉर्म आज चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजों की चिंता बढ़ा सकती है।

उमेश यादव
कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने पिछले सीजन में शानदार गेंदबाजी की थी। हालांकि, इस बार उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मात्र एक ओवर डाला था, लेकिन इससे उनकी काबिलियत की तुलना नहीं की जा सकती है। उमेश यादव जब अपनी लय में होते हैं, तो बल्लेबाजों को उन्हें रोकने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि यादव आज के मैच में दो से अधिक विकेट अपने नाम कर सकते हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग-11
नीतीश राणा (कप्तान), जेसन रॉय, लिटन दास, वेंकटेश अय्यर, मनदीप सिंह, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, उमेश यादव, कुलवंत खेजरोलिया, वरुण चक्रवर्ती।

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग-11
एमएस धोनी (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, शिवम दूबे, रवींद्र जडेजा, मथीशा पथिराना, महेश ठीकशाना, तुषार देशपांडे, आकाश सिंह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+