माता-पिता के सामने धोनी ने बनाया बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड, संन्यास को लेकर कोच ने तोड़ी चुप्पी

CSK vs DC Highlights, IPL 2025: एमए चिदंबरम स्टेडियम पर शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 183 रन बनाए। जवाब में सीएसके की टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 158 रन ही बना सकी। इस तरह चेन्नई की टीम दिल्ली के खिलाफ यह मैच 25 रन से हार गई।

धोनी के माता-पिता स्टेडियम में थे मौजूद (CSK vs DC Highlights, IPL 2025)

धोनी के पेरेंट्स इस मुकाबले को देखने के लिए स्टेडियम में पहुंचे हुए थे। कैमरामैन ने दोनों के ऊपर फोकस किया और कमेंट्री कर रहे मोहम्मद कैफ ने भी बताया कि 20 साल के करियर में पहली बार धोनी के माता-पिता मैच देखने स्टेडियम आए। लेकिन उनके सामने धोनी टीम को जीत नहीं दिला सके और उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया।

CSK vs DC 1

धोनी के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड

जब टीम मुश्किल हालात में थी, तब धोनी मैदान पर आये। हालांकि उनका आगाज धीमा था, लेकिन उन्होंने संयम बनाए रखा और टीम को संकट से बाहर निकालने की कोशिश की। लेकिन उन्होंने वापसी करने में ज्यादा समय ले लिया। धोनी को पहली बाउंड्री हासिल करने में ही 19 गेंद लग गई। उन्होंने 19वीं गेंद पर अपना पहला चौका जड़ा। इस तरह वह IPL 2025 में पहली बाउंड्री जड़ने के लिए सबसे ज्यादा गेंद खर्च करने वाले बल्लेबाज बनकर उन्होंने शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया।

वहीं कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने धोनी के आईपीएल से संन्यास लेने की खबरों को अफवाह करार दिया। धोनी के माता-पिता के मैदान पर आने के बाद से ही उनकी संन्यास की खबरों ने जोर पकड़ लिया था।

दिल्ली कैपिटल्सः जैक फ्रेजर मैकगर्क, केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा।

इम्पैक्ट प्लेयरः मुकेश कुमार, करुण नायर, दर्शन नालकंडे, डोनोवान फरेरा, त्रिपुराना विजय।

चेन्नई सुपर किंग्सः रचिन रवींद्र, डेवोन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, खलील अहमद, मथीशा पथिराना।

इम्पैक्ट प्लेयरः शिवम दुबे, जैमी ओवरटन, शेख रशीद, कमलेश नागरकोटी, नाथन एलिस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+