IPL Points Table: चेन्नई सुपर किंग्स की गाड़ी पटरी से उतरी, जानिए अंक तालिका में कहाँ फिसली
IPL 2024 Points Table: मार्कस स्टोइनिस की एक पारी ने आईपीएल में अंक तालिका की दशा बदल दी। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से खेलते हुए स्टोइनिस ने धमाकेदार अंदाज में शतक जमा दिया। स्टोइनिस ने अकेले अपनी टीम को जीत दिला दी।
चेन्नई सुपर किंग्स की घर में हार हुई, इससे पहले चेन्नई ने अपने घर में अच्छा प्रदर्शन कर तीन जीत दर्ज की थी। अंक तालिका में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है। चेन्नई सुपर किंग्स की रैंकिंग को नुकसान हुआ है। लखनऊ सुपर जायंट्स को अंक तालिका में छलांग लगाने का मौका मिल गया है।

चेन्नई सुपर किंग्स फिसली
अब तक चेन्नई सुपर किंग्स का अंक तालिका में अच्छा बोलबाला था। टीम टॉप चार में थी। चौथे स्थान से अब चेन्नई सुपर किंग्स को नीचे आना पड़ा है। 8 मैचों में खेलने के बाद चेन्नई ने 4 जीत के साथ 8 अंक हासिल किये हैं। तालिका में चेन्नई सुपर किंग्स पांचवें स्थान पर है।
लखनऊ सुपर जायंट्स की स्थिति में सुधार
लखनऊ सुपर जायंट्स ने धीरे-धीरे लय हासिल करते हुआ टॉप चार में अपनी एंट्री दर्ज करवा ली है। लखनऊ ने 8 मैचों में 5 जीत के साथ कुल 10 अंक हासिल कर चौथा स्थान हासिल कर लिया है। लय बरकरार रहने की स्थिति में लखनऊ इस सीजन प्लेऑफ़ में जा सकती है।
टॉप पर कोई बदलाव नहीं
राजस्थान रॉयल्स ने अपना ताज बरकरार रखा हुआ है। रॉयल्स ने 8 मैचों में 7 जीत के साथ 14 अंक हासिल करते हुए पहला स्थान हासिल किया है। केकेआर और सनराइजर्स हैदराबाद के 10-10 अंक हैं। दोनों ही टीमें क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर बनी हुई हैं।
कौन सी टीमों को है खतरा
प्लेऑफ़ से बाहर होने की दौड़ में सबसे आगे आरसीबी है। 8 मैच खेलकर आरसीबी ने महज 1 जीत दर्ज की है। 2 अंक लेकर आरसीबी सबसे निचले स्थान पर है। पंजाब किंग्स 4 अंकों के साथ नौवें और दिल्ली कैपिटल्स 6 अंकों के साथ आठवें नम्बर पर है। मुंबई इंडियंस 6 अंकों के साथ सातवें और गुजरात 8 अंकों के साथ छठे स्थान पर है।












Click it and Unblock the Notifications