CSK IPL 2025: धोनी की CSK का पहला मुकाबला कौनसी टीम से होगा? धुरंधरों की भरमार
CSK IPL 2025: आईपीएल 2025 का शेड्यूल जारी हो चुका है। इस बार 10 टीमों के बीच 65 दिनों में फाइनल समेत कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे। ऐसे में सीएसके और धोनी के फैंस काफी एक्साइडेट है। क्योंकि एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) अपने फैंस का दिल जीतने को तैयार है। पांच बार की चैंपियन CSK इस सीजन में भी दमदार प्रदर्शन करने के लिए मैदान में उतरेगी।
खास बात यह है कि टीम के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी खेलते नजर आएंगे, जबकि कप्तानी का जिम्मा युवा ऋतुराज गायकवाड़ संभालेंगे।

CSK IPL 2025: महामुकाबले से होगी CSK की शुरुआत!
IPL 2025 का सबसे बड़ा मुकाबला 23 मार्च को खेला जाएगा, जब दो सबसे सफल टीमें - चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस (CSK vs MI) आमने-सामने होंगी। क्रिकेट फैंस के लिए यह मुकाबला किसी महायुद्ध से कम नहीं होगा, क्योंकि दोनों टीमों ने अब तक 5-5 बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है।
ये भी पढ़ें: IPL 2025 Schedule: आईपीएल का शेड्यूल हुआ घोषित, पहला मुकाबला केकेआर-आरसीबी के बीच
CSK का IPL 2025 शेड्यूल: मैच दर मैच रोमांच
CSK इस सीजन में कुल 14 मैच खेलेगी, जिनमें से 7 अपने घरेलू मैदान चेपॉक में और 7 बाहर अन्य टीमों के मैदान पर होंगे। आइए नजर डालते हैं CSK के पूरे शेड्यूल पर:
- 23 मार्च: चेन्नई सुपर किंग्स vs मुंबई इंडियंस (CSK vs MI)
- 28 मार्च: चेन्नई सुपर किंग्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (CSK vs RCB)
- 30 मार्च: चेन्नई सुपर किंग्स vs राजस्थान रॉयल्स (CSK vs RR)
- 5 अप्रैल: चेन्नई सुपर किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स (CSK vs DC)
- 8 अप्रैल: चेन्नई सुपर किंग्स vs पंजाब किंग्स (CSK vs PBKS)
- 11 अप्रैल: चेन्नई सुपर किंग्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स (CSK vs KKR)
- 14 अप्रैल: चेन्नई सुपर किंग्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स (CSK vs LSG)
- 20 अप्रैल: चेन्नई सुपर किंग्स vs मुंबई इंडियंस (CSK vs MI)
- 25 अप्रैल: चेन्नई सुपर किंग्स vs सनराइजर्स हैदराबाद (CSK vs SRH)
- 30 अप्रैल: चेन्नई सुपर किंग्स vs पंजाब किंग्स (CSK vs PBKS)
- 3 मई: चेन्नई सुपर किंग्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (CSK vs RCB)
- 7 मई: चेन्नई सुपर किंग्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स (CSK vs KKR)
- 12 मई: चेन्नई सुपर किंग्स vs राजस्थान रॉयल्स (CSK vs RR)
- 18 मई: चेन्नई सुपर किंग्स vs गुजरात टाइटंस (CSK vs GT)
ये भी पढ़ें: IPL 2025: मुंबई इंडियंस-आरसीबी के बीच क्यों होगा सिर्फ एक मैच? हर साल होती है 2 बार टक्कर
CSK IPL 2025: क्या CSK इस बार ट्रॉफी उठाएगी?
पिछले सीजन में CSK प्लेऑफ में पहुंचने से चूक गई थी, लेकिन इस बार टीम पूरी ताकत के साथ वापसी करने को तैयार है। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में CSK को संतुलित टीम माना जा रहा है, जिसमें धोनी का अनुभव, जडेजा की ऑलराउंड क्षमता और दीपक चाहर की घातक गेंदबाजी शामिल है। फैंस की निगाहें CSK बनाम MI के महामुकाबले पर होंगी, जो इस सीजन का सबसे चर्चित मैच होने वाला है।
MI में धुरंधरों की भरमार
मुंबई इंडियंस में धुरंधरों की भरमार है। हिटमैन रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ियों की फौज है।












Click it and Unblock the Notifications