IPL 2025: मुंबई इंडियंस-आरसीबी के बीच क्यों होगा सिर्फ एक मैच? हर साल होती है 2 बार टक्कर

IPL 2025: आईपीएल में कुछ टीमों के बीच तगड़ी राइवलरी देखने को मिलती है। उनमें मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच भी मैच को तीव्र गति वाला माना जाता है। चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के मैच में भी यही स्थिति होती है। आरसीबी और चेन्नई के बीच मुकाबले में भी कुछ ऐसा ही होता है।

इस बार मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच टक्कर तो होगी लेकिन दो बार नहीं होगी। दोनों टीमों के बीच महज एक ही मुकाबला देखने को मिलेगा। मुंबई और आरसीबी के फैन्स दोनों बार अपनी टीमों को चीयर करते हैं मगर इस बार शेड्यूल में एक ही मैच होगा।

ipl 2025

IPL 2025 में मुंबई-आरसीबी का एक मैच क्यों

ऐसा होने के पीछे एक कारण है। दरअसल हर टीम को टूर्नामेंट में कुल 14 मैच खेलने होते हैं और टीमें 10 होने के कारण दो बार हर टीम के साथ भिड़ना संभव नहीं होता है। इस वजह से आरसीबी और मुंबई इंडियंस के साथ ऐसा हुआ है। एक टीम पांच टीमों से 2-2 मैच खेलती है, तो 10 मुकाबले होते हैं।

इसके बाद बची हुई चार टीमों के साथ एक-एक मुकाबला खेलने से 4 मैच और होकर ये कुल 14 मुकाबले हो जाते हैं। ऐसा पहले भी होता आया है लेकिन मुंबई इंडियंस और आरसीबी दोनों बड़ी टीमें हैं। अब एक सवाल यह भी है कि इन दोनों का एक मैच क्यों हुआ।

कैसे होता है मुकाबले का निर्धारण

इसका जवाब है कि यह पारदर्शी तरीके से होता है। लॉटरी सिस्टम से इस तरह की चीजों का फैसला लिया जाता है। इसमें किसी एक या दो टीमों को टारगेट करके फैसला नहीं लिया जाता है। लॉटरी सिस्टम में जिन टीमों का नाम आ जाता है, उनका एक मैच हो जाता है।

IPL 2025 में मुंबई-आरसीबी मैच कब

मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच मुकाबला 7 अप्रैल के दिन खेला जाएगा और यह मुकाबला सोमवार को खेला जाएगा। शाम 7 बजकर 30 मिनट पर यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। यह ऐसा मुकाबला होता है, जब लोगों को टिकट नहीं मिलते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+