मैदान पर मौत का ताण्डव, छक्का जड़ते ही गिर पड़ा खिलाड़ी, हार्ट अटैक से क्रिकेटर की अकाल मौत
माना जाता है कि एक एथलीट स्वास्थ्य के हिसाब से तगड़ा होता है आजकल इसका उल्टा हो रहा है। खिलाड़ी भी इसकी जद में हैं। हार्ट अटैक की घटनाएं आए दिन देखने को मिलती है। बीते शुक्रवार को ही टीवी इंडस्ट्री की बड़ी हस्ती शेफाली जरीवाला का निधन हुआ था, यह हार्ट अटैक था या कार्डिएक अरेस्ट, इसकी पुष्टि फ़िलहाल नहीं हुई। इस बीच क्रिकेट के मैदान पर भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है।
पंजाब के फिरोजपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बल्लेबाज बैटिंग के दौरान हार्ट अटैक का शिकार हो गया। इसके वीडियो भी सामने आया है। प्लेयर ने मौत से पहले अपने जीवन का अंतिम छक्का जमाया और गिर गया।

रिपोर्ट्स के अनुसार यह घटना पंजाब के फिरोजपुर के गुरुहर सहाय में घटी है। जहां हरजीत सिंह नाकाम युवक बैटिंग के दौरान छक्का जड़कर बैठ गया। इससे साथी खिलाड़ी समझ नहीं पाए। उनको यही लगा कि शायद थकान की वजह से आराम करने के लिए खिलाड़ी बैठा होगा।
इसके बाद वह जमीन पर गिर गया, तब साथियों को मामला समझ आया और तुरंत सीपीआर भी दिया गया लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। इस खिलाड़ी का दुखद निधन हो गया। जैसे ही यह खिलाड़ी जमीन पर गिरा, तो वहां हड़कंप मच गया और सभी दौड़कर आए लेकिन जान नहीं बचा पाए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर चारों तरफ जंगल की आग की तरह फ़ैल गया है। इस वायरल वीडियो को लेकर लोग बात भी कर रहे हैं कि आखिर क्यों आजकल इस तरह की घटनाएं ज्यादा हो रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications