परिवार से भिड़ा ये दिग्गज भारतीय क्रिकेटर, 4 साल छुपाया अफेयर, फिर हिंदू लड़की से शादी कर तोड़ी धर्म की दीवार
Cricketer Love Story: क्रिकेटरों की शादी और लव स्टोरी की बातें होती हैं लेकिन शादी तक पहुंच पाना कई बार मुश्किल काम हो जाता है। उनमें अहम मोड़ धर्म और जाति के समय आता है। कई बार क्रिकेटर और गर्लफ्रेंड का धर्म या जाति बीच में आते हैं और सालों तक शादी नहीं हो पाती है। ऐसा ही भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ के साथ हुआ था।
मोहम्मद कैफ की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। उनकी प्रेम कहानी में सस्पेंस, लंबी डेटिंग और फिर धर्म की दीवारों को पार कर एक होने का जज्बा शामिल है। परिवार की सहमति सहित कई सारी दिक्कतें थीं।

मोहम्मद कैफ और पूजा यादव (जो कि एक जर्नलिस्ट थीं) की पहली मुलाकात साल 2007 में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मुंबई में हुई थी। कैफ उस समय भारतीय क्रिकेट का बड़ा नाम थे, लेकिन पूजा से मिलते ही वह उनके सादगी और व्यक्तित्व के कायल हो गए।
चार साल तक चला सीक्रेट अफेयर
कैफ और पूजा ने अपने रिश्ते को मीडिया और दुनिया की नज़रों से काफी समय तक छिपा कर रखा। उन्होंने लगभग 4 साल तक एक-दूसरे को डेट किया। इस दौरान कैफ अक्सर पूजा से मिलने नोएडा और दिल्ली आया करते थे, लेकिन कभी किसी को इसकी भनक नहीं लगने दी।
धर्म अलग, लेकिन इरादे पक्के
कैफ और पूजा के बीच सबसे बड़ी चुनौती अलग-अलग धर्म का होना था। कैफ मुस्लिम परिवार से थे और पूजा हिंदू। हालांकि, दोनों के परिवार इस रिश्ते के लिए मान गए क्योंकि दोनों ही अपने फैसले पर अडिग थे। इस वजह से परिवारों को भी मानना पड़ा।
सादगी से भरी शादी
लंबी डेटिंग के बाद, 26 मार्च 2011 को दोनों ने बेहद सादगी के साथ निकाह किया। इस शादी में केवल परिवार के लोग और कुछ बेहद करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। यहां तक कि क्रिकेट जगत के बड़े सितारों को भी इस शादी की खबर बाद में मिली थी।
दोनों हैं दो बच्चों के पैरेंट्स
आज मोहम्मद कैफ और पूजा यादव एक खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रहे हैं। उनके दो बच्चे हैं-एक बेटा (कबीर) और एक बेटी (ईवा)। पूजा अक्सर सोशल मीडिया पर कैफ के साथ तस्वीरें शेयर करती हैं और दोनों को क्रिकेट की सबसे 'ग्रेसफुल' कपल्स में से एक माना जाता है।












Click it and Unblock the Notifications