दुखद: रन लेते समय अचानक मैदान पर गिरा बल्लेबाज, हार्ट अटैक से हुई मौत, सदमे में खिलाड़ी

Cricketer Dies Heart Attack: क्रिकेट के मैदान पर अक्सर खिलाड़ी चोटिल होते पाए गए हैं। क्रिकेट का खेल ही कुछ ऐसा है जिसमें चोट के कारण खिलाड़ियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता रहा है। लेकिन पिछले कुछ सालों से क्रिकेट के मैदान पर कई खिलाड़ी अपनी जान भी गंवा चुके हैं। घरेलू टूर्नामेंट से लेकर इंटरनेशनल टूर्नामेंट तक कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिनमें खिलाड़ी मैदान पर ही दम तोड़ते हुए नजर आए हैं।

रन लेते समय मौत: उत्तर प्रदेश के नोएडा से ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। नोएडा में क्रिकेट मैच के दौरान रन लेते समय बल्लेबाज बीच मैदान पर ही गिर गया। जब तक डॉक्टर के पास उसे ले जाया जाता तब तक हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई। नोएडा सेक्टर 135 में हुए इस हादसे के बाद युवक खिलाड़ी जो कि पेशे से इंजीनियर था, उसके घर वाले सदमे में हैं।

Cricketer 1

36 साल की उम्र में हार्ट अटैक: दरअसल, मैच के दौरान नॉन स्ट्राइकर पर खड़े 36 वर्षीय विकास मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले थे। वह एक कंपनी में इंजीनियर की नौकरी करते थे। रविवार को छुट्टी होने के कारण वह नोएडा सेक्टर 135 में क्रिकेट मैच खेलने गए जहां रन लेते समय दौड़ने पर बीच मैदान में ही उन्हें हार्ट अटैक आ गया और मौके पर ही मौत हो गई। सोशल मीडिया पर इस दुखद घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

बढ़ रहे हैं ऐसे मामले: पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने इंजीनियर की मौत हार्ट अटैक के कारण बताया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। थाना प्रभारी ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टर ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया। परिवार वाले शव लेकर चले गए हैं। पुलिस के पास किसी तरह की शिकायत नहीं आई है।

सोशल मीडिया पर इस घटना को देखने के बाद फैंस लगातार अपना रिएक्शन शेयर कर रहे हैं। युवाओं में हार्ट अटैक के मामले पिछले कुछ सालों से लगातार बढ़ रहे हैं। खास तौर पर कोरोना काल के बाद से इस तरह के मामलों में भारी इजाफा देखने को मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+