एशियन गेम्स में क्रिकेट का शेड्यूल घोषित, भारत-पाक के बीच सिर्फ एक मैच संभव, वैभव सूर्यवंशी काटेंगे गदर

Asian Games 2026 Cricket Schedule: एशियन गेम्स 2026 के लिए क्रिकेट का ऑफिशियल शेड्यूल जारी कर दिया गया है। क्रिकेट फैंस के लिए सबसे बड़ी खबर यह है कि डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय पुरुष टीम अपने अभियान का आगाज 28 सितंबर को क्वार्टर-फाइनल मुकाबले से करेगी। वहीं भारतीय महिला टीम 18 सितंबर से मैदान में उतरेगी।

पिछली बार भारत ने पुरुष और महिला दोनों वर्गों में गोल्ड मेडल जीता था। ऐसे में इस बार भी पूरी दुनिया की नजरें भारतीय टीम के प्रदर्शन पर टिकी होंगी। भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन इस इवेंट में देखने लायक रहेगा।

asian games

आईसीसी रैंकिंग और पिछले रिकॉर्ड्स को देखते हुए भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश को पुरुष टूर्नामेंट में सीधी क्वार्टर-फाइनल एंट्री दी गई है। बाकी टीमों को ग्रुप स्टेज में अपनी जगह पक्की करनी होगी। इससे इन चारों देशों को अब लीग स्टेज नहीं खेलना पड़ेगा। अफगानिस्तानी टीम को यह छूट प्रदान नहीं की गई है।

क्वार्टर फाइनल की चार टीमों के अलावा छह टीमें और हैं। इनको दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में अफगानिस्तान के साथ नेपाल और होस्टिंग देश जापान को रखा गया है। ग्रुप बी में हांगकांग चायना के साथ मलेशिया और ओमान की टीमों को रखा गया है।

खास बात यह है कि भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला नहीं खेला जाएगा। दोनों टीमें क्वार्टर फाइनल में हैं, इस वजह से लीग चरण में कोई टक्कर नहीं है। हालांकि आगे इन दोनों के बीच मैच में मैच हो सकता है। सेमीफाइनल में भी भारत-पाक का मैच नहीं होगा।

क्र. तारीख मैच ग्रुप
1
24 सितंबर अफगानिस्तान बनाम जापान ग्रुप ए
2
24 सितंबर हांगकांग, चीन बनाम मलेशिया ग्रुप बी
3
25 सितंबर हांगकांग, चीन बनाम ओमान ग्रुप बी
4
25 सितंबर अफगानिस्तान बनाम नेपाल ग्रुप ए
5
26 सितंबर जापान बनाम नेपाल ग्रुप ए
6
26 सितंबर मलेशिया बनाम ओमान ग्रुप बी
7
28 सितंबर पाकिस्तान बनाम ग्रुप बी की दूसरे स्थान वाली टीम क्वार्टर फाइनल
8
28 सितंबर भारत बनाम ग्रुप ए की दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम क्वार्टर फाइनल
9
29 सितंबर श्रीलंका बनाम ग्रुप ए की विजेता टीम क्वार्टर फाइनल
10
29 सितंबर बांग्लादेश बनाम ग्रुप बी की विजेता टीम क्वार्टर फाइनल
11
1 अक्टूबर QF1 की विजेता बनाम QF4 की विजेता सेमीफाइनल
12
1 अक्टूबर QF2 की विजेता बनाम QF3 की विजेता सेमीफाइनल
13
3 अक्टूबर कांस्य पदक मुकाबला नॉकआउट
14
3 अक्टूबर फाइनल नॉकआउट

संजय मांजरेकर ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को बनाया निशाना, घटिया हरकत से किया दुनिया के सामने बेइज्जत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+