'क्रिकेट ही उनकी पहली प्राथमिकता रही है', रवींद्र जडेजा की शानदार वापसी पर पत्नी ने लुटाया प्यार

रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा ने अपने पति की क्रिकेट में शानदार वापसी पर खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि उनकी पहली प्राथमकिता हमेशा से क्रिकेट ही रही है।

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में शानदार वापसी की है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोनों ही टेस्ट मैचों में जडेजा ने गजब का प्रदर्शन किया है। पहले टेस्ट में उन्होंने 7 विकेट लिए थे और 70 रनों की पारी खेली थी, जबकि दूसरे टेस्ट मैच में जडेजा ने पूरे मैच में कुल 10 विकेट अपने नाम किए थे। मैच की दूसरी पारी में जडेजा ने 7 विकेट झटके थे। जडेजा के इस प्रदर्शन पर उनकी पत्नी और गुजरात में बीजेपी की विधायक रिवाबा जडेजा ने खुशी जाहिर की है। रिवाबा जडेजा ने कहा है कि इंजरी के दौरान जडेजा ने क्रिकेट को काफी मिस किया था, उनकी पहली प्राथमिकता हमेशा से क्रिकेट ही रहा है।

जडेजा की पहली प्राथमिकता है क्रिकेट

जडेजा की पहली प्राथमिकता है क्रिकेट

न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए रिवाबा जडेजा ने कहा है,"रवींद्र एक बहुत ही पॉजिटिव माइंडसेट के खिलाड़ी हैं और उनकी मानसिकता भी बहुत पॉजिटिव है। वह हमेशा सही इरादे और पॉजिटिव सोच के साथ ही मैदान पर कदम रखते हैं, यही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। क्रिकेट ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। इंजरी के बाद उन्होंने शानदार कमबैक किया है, मुझे इस बात की बहुत खुशी है।"

कोच और फिजियो ने की काफी मेहनत

कोच और फिजियो ने की काफी मेहनत

रिवाबा ने आगे कहा है कि इंजरी के दौरान उन्होंने क्रिकेट को बहुत मिस किया था। एनसीए में अपने रिहैब के दौरान जडेजा कड़ी मेहनत करते थे। बीसीसीआई के कोचों और फिजियो ने उनकी काफी मदद की थी। अब उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 14 साल पूरे कर लिए हैं। उन्हें पता है कि उनकी ताकत क्या है और इंजरी के दौरान उन्होंने इस पर ही मेहनत की और नतीजा सबके सामने है।

चोट के कारण 6 महीने क्रिकेट से दूर रहे जडेजा

चोट के कारण 6 महीने क्रिकेट से दूर रहे जडेजा

आपको बता दें कि आईसीसी टेस्ट ऑलराउंडर में पहले स्थान पर काबिज रवींद्र जडेजा घुटने की चोट के कारण एशिया कप 2022 के दौरान टीम से बाहर हो गए थे। करीब 6 महीने तक वो क्रिकेट से दूर रहे। इस दौरान उनके घुटने की सर्जरी हुई, जिसकी वजह से उन्हें एशिया और टी20 विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट से बाहर बैठना पड़ा, लेकिन अब जडेजा पूरी तरह फिट हैं और पिछले महीने ही उन्होंने रणजी ट्रॉफी के मैच में वापसी की थी, जहां उन्होंने 7 विकेट चटकाए थे। फिर जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर टेस्ट में वापसी की, जहां उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। दिल्ली टेस्ट में भी जडेजा ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की हालत खराब कर दी थी। दूसरी पारी में उन्होंने 7 और पूरे मैच में उन्होंने कुल 10 विकेट हासिल किए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+