बड़ी डील से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया हुआ मालामाल, जानकारों ने बताया इसके पीछे है पंत का कमाल

नई दिल्ली, 24 जुलाई: क्या टेस्ट क्रिकेट धीरे धीरे बढ़ता जा रहा है? क्या T20 क्रिकेट का विकास लगातार हो रहा है? इन सब का जवाब वनडे क्रिकेट की दुर्गति से मिल सकता है जिसके चलते हाल ही में 31 साल के बेन स्टोक्स ने संन्यास ले लिया था। इसके बाद माना जा रहा है कई और क्रिकेटर है ऐसे हैं जो इस फॉर्मेट से संन्यास लेंगे। वनडे क्रिकेट से क्रिकेटरों का मोहभंग होने ने उपरोक्त दोनों सवालों के जवाब दे दिए हैं।

 बड़ी डील से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया हुआ मालामाल

बड़ी डील से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया हुआ मालामाल

पहले माना जा रहा था कि टेस्ट क्रिकेट धीरे-धीरे विलुप्त हो जाएगा लेकिन अब वह धीरे-धीरे ही अपनी एक अलग पहचान बनाता जा रहा है। इसका कारण यह है क्योंकि यह क्रिकेट सफेद गेंद खेल की तुलना में बिल्कुल अलग तरीके से खेला जाता है। जबकि टी-20 और वनडे क्रिकेट में लगभग एक जैसा गेम थोड़े अलग तरीके से देखने को मिलता है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जिस तरह की टेस्ट सीरीज पिछले साल हुई थी, वैसी और होती रही तो लाल गेंद फॉर्मेट कहीं नहीं जाने वाला है।

इसके पीछे ऋषभ पंत का हाथ बताया जा रहा है

इसके पीछे ऋषभ पंत का हाथ बताया जा रहा है

आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है कि क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने अपने क्रिकेट मैचों के प्रसारण के लिए बहुत बड़ी डील साइन की है। मजेदार बात यह है कि इसके पीछे ऋषभ पंत का हाथ बताया जा रहा है जिन्होंने 2020-21 में हुई टेस्ट सीरीज के दौरान एक ऐसी भूमिका निभाई थी जिसने लाल गेंद फॉर्मेट को काफी लोकप्रिय कर दिया था। पंत ने गाबा में हुए अंतिम टेस्ट मैच में जिस तरीके से नाबाद 89 रनों की पारी खेली थी वह आज भी कई लोगों के जेहन में ताजा है।

ऋषभ पंत की जबरदस्त पारी तरोताजा है

ऋषभ पंत की जबरदस्त पारी तरोताजा है

इसने भारत को 3 विकेट से मैच जीतकर सीरीज पर भी कब्जा करवाया था। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को डिजनी स्टार के साथ 360 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर के प्रसारण अधिकार हासिल किए हैं। ऐसा 'द सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड' की रिपोर्ट में बताया गया है।

रिपोर्ट कहती है ऋषभ पंत की जबरदस्त पारी, जो गाबा टेस्ट में खेली गई थी, उसकी यादें अभी भी बिल्कुल तरोताजा है। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरन वह पारी जनवरी 2021 में खेली गई थी। 7 साल की यह मल्टी मिलियन डॉलर की डील कई क्रिकेट पंडितों को हैरान करती है जो अभी हम मानने लगे हैं कि टेस्ट क्रिकेट में अभी भी काफी दम मौजूद है।

डिजनी स्टार एशिया में दिखाएगा ऑस्ट्रेलिया के मैच

डिजनी स्टार एशिया में दिखाएगा ऑस्ट्रेलिया के मैच

रिपोर्ट यह भी कहती है क्रिकेट आस्ट्रेलिया के साथ जो एग्रीमेंट किया है उससे बड़ा है जो है जो वह चैनल नाइन से प्राप्त कर रहा था। नाइन आस्ट्रेलिया को 275 ऑस्ट्रेलियन डॉलर दे रहा था और यह राशि 2006 से 2013 के बीच में थी। इस बिजनेस के बाद डिजनी स्टार को पूरे भारत और एशिया में प्रसारित करेगा। डील 7 साल की होगी और इस दौरान आस्ट्रेलिया के पुरुष और महिला अंतर्राष्ट्रीय मैचों के अलावा बिग बैश लीग और महिला बिग बैश लीग के मुकाबले में देख सकेंगे।

एशिया क्रिकेट के सबसे बड़े मार्केट में है

एशिया क्रिकेट के सबसे बड़े मार्केट में है

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का मानना है कि इससे ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट को एक्सपोजर मिलेगा क्योंकि एशिया क्रिकेट के सबसे बड़े मार्केट में है। डिजनी स्टार की बात करें बात करें तो वह एक बहुत बड़ी ब्रॉडकास्ट कंपनी है जिन्होंने 2023 से 27 तक के आईपीएल टीवी अधिकार भी खरीदें हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+