World Cup 2023 से पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने लिया बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के लिए नेक गार्ड पहनना किया अनिवार्य
वनडे वर्ल्ड कप 2023 से पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम के लिए एक नया नियम लागू किया है, जिसके तहत सभी ऑस्ट्रेलियाई घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को 1 अक्टूबर से नेक गार्ड पहनना होगा। जो खिलाड़ी नए नियमों का पालन नहीं करेंगे उनके खिलाफ एक्शन लिया जा सकता है।
दरअसल, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2014 में फिलिप ह्यूज की मौत के बाद से नेक गार्ड के उपयोग की सिफारिश की है, लेकिन डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ सहित कई टॉप बल्लेबाजों ने इससे पहनने से इनकार कर दिया। इस नियम के लागू होने के बाद से अब पेसर और मीडियम पेसर का सामना करते वक्त बल्लेबाजों को नेकगार्ड गार्ड पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।

एशेज 2019 के लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान स्मिथ को जोफ्रा आर्चर का बाउंसर लग गया था, जिसके कारण उन्हें अगला मैच छोड़ना पड़ा था, लेकिन अब उन्हें 1 अक्टूबर से घरेलू मैदान पर या विदेश में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते समय इन्हें पहनना होगा, अन्यथा सीए के नए नियमों के तहत प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा। सीए के क्रिकेट संचालन और शेड्यूलिंग प्रमुख पीटर रोच ने कहा, 'हमारे खेल में सिर और गर्दन की सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण है।'
यह आदेश ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी कैमरून ग्रीन के हेलमेट से जुड़े नेक गार्ड पर कैगिसो रबाडा के बाउंसर द्वारा चोट लगने के ठीक एक हफ्ते बाद आया है, जिससे उन्हें चोट लगने के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला वनडे छोड़ना पड़ा।
एशेज 2023 से पहले स्मिथ ने ससेक्स के लिए खेलते समय एक नेक गार्ड पहना था। सीए के क्रिकेट संचालन प्रमुख पीटर रोच ने बताया कि नेक प्रोटेक्टर्स को काफी रिसर्च और टेस्टिंग के बाद तैयार किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications