चेतेश्वर पुजारा ने बताया क्यों सरफराज को टीम में नहीं चुना गया, करुण नायर को लाने पर दी बड़ी प्रतिक्रिया

IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे के लिए चुनी गई भारतीय टीम में सरफराज खान के नहीं होने पर सवाल खड़े हुए हैं। सरफराज खान ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया के साथ गए थे। हाल ही में उन्होंने अपनी फिटनेस पर भी तगड़ा काम करते हुए 10 किलो वजन कम किया है लेकिन टीम इंडिया से उनको बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

इस पर भारतीय खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा की प्रतिक्रिया आई है। पुजारा ने सरफराज को बाहर करने को लेकर कहा कि हो सकता है टीम मैनेजमेंट को नहीं लगता होगा कि वह इंग्लैंड में प्रदर्शन कर सकते हैं। इसके अलावा भी पुजारा ने कुछ अन्य कारणों का जिक्र किया।

ind vs eng

हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार पुजारा ने सरफराज के लिए कहा कि उनकी ज्यादातर सफलताएं एशियाई कंडीशंस में हैं, शायद इस वजह से इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया हो। मैनजेमेंट को यह लगता होगा कि वह इंग्लैंड या ऑस्ट्रेलिया जैसी जगहों पर सफल नहीं रहेंगे।

पुजारा ने कहा कि सरफराज की मौजूदा फिटनेस की मुझे जानकारी नहीं है, शायद वह इस पर काम कर रहे हैं लेकिन पहले उनकी फिटनेस को लेकर समस्या रही है। ऐसे खिलाड़ी को जगह नहीं मिलती है, तो थोड़ा दूर्भाग्यपूर्ण लगता है। करुण नायर को लेकर पुजारा ने कहा कि वह टीम में चुने जाने के हकदार थे। घरेलू क्रिकेट में उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।

IND vs ENG: अर्शदीप को पहली बार बुलावा

उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में अर्शदीप सिंह को बतौर तेज गेंदबाज पहली बार शामिल किया गया है। दूसरी तरफ मोहम्मद शमी जैसे बड़े नाम को बाहर कर दिया गया। करुण नायर को घरेलू क्रिकेट में धमाकेदार खेल की वजह से टीम में शामिल किया गया।

IND vs ENG: सुदर्शन भी नया नाम

एक और नया नाम साई सुदर्शन का है, जो गुजरात टाइटंस के लिए आईपीएल में खेलते हुए प्रभावित करने में सफल रहे हैं और इस सीजन ऑरेंज कैप की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं। उनको भी बेहतरीन प्रदर्शन का फल मिला है। वह इंग्लैंड में अपना टेस्ट डेब्यू कर सकते हैं। शुभमन गिल पहली बार कप्तानी करेंगे, उनके लिए काम आसान नहीं होने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+