Dhoni की सेना में वैभव सूर्यवंशी का करीबी दोस्त, आज कौन पड़ेगा किस पर भारी? जानें रिकॉर्ड

Ayush Mhatre vs Vaibhav Suryavanshi: 20 मई यानी मंगलवार को आईपीएल 2025 का 62वां मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होना है। चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाले इस मुकाबले पर फैंस की नजरें भी बनी हुई है। दोनों टीमें पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं। ऐसे में यह मुकाबला चेन्नई और राजस्थान दोनों के लिए सम्मान की लड़ाई होगी।

सम्मान बचाने की जंग (Ayush Mhatre vs Vaibhav Suryavanshi)

इस मुकाबले का परिणाम प्लेऑफ पर कोई असर नहीं डालने वाला है। यहां किसी भी टीम की जीत से किसी दूसरे टीम को फर्क नहीं पड़ेगा। यह मैच दोनों टीमों के लिए सम्मान बचाने की जंग बन चुका है। चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल प्वाइंट्स टेबल में 12 मैचों में 6 अंक के साथ सबसे निचले पायदान पर है, जबकि राजस्थान रॉयल्स 13 मैचों में 6 अंक लेकर 9वें स्थान पर है।

Ayush Mhatre 1

दो दोस्तों के बीच होगी टक्कर

वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे अंडर 19 क्रिकेट में बेहतरीन दोस्त रहे हैं। दोनों अब एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में होंगे। बिहार से आने वाला वैभव और मुंबई से आने वाला आयुष दोनों ही क्रिकेट के उभरते सितारे हैं। दोनों ने अंडर 19 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया था और राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह बनाई थी। आईपीएल 2025 में भी दोनों ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से छाप छोड़ी और अपनी टीमों के लिए अहम खिलाड़ी साबित हुए।

कौन पड़ेगा किस पर भारी?

लेकिन इस बार की स्थिति कुछ अलग है। दोनों को आईपीएल में एक-दूसरे के खिलाफ खेलने का मौका मिला है। वैभव और आयुष की आपसी दोस्ती इस मैच को और भी दिलचस्प बनाने का काम करेगी। अब दोनों अपने-अपने टीमों के लिए जूझते हुए एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में उतरेंगे। यह मुकाबला इन दोनों दोस्तों के लिए भी एक भी एक-दूसरे को टक्कर देने का मौका होगा।

आईपीएल में ऐसा रहा है प्रदर्शन

आईपीएल 2025 में वैभव और आयुष का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है। दोनों ने लगभग बराबर गेंदों का सामना किया है, वैभव ने 89 गेंदें खेली हैं, जबकि आयुष ने 90 गेंदों का सामना किया है। हालांकि, स्ट्राइक रेट में वैभव का प्रदर्शन शानदार रहा है, उनका स्ट्राइक रेट 219.10 है, जो आयुष के 181.11 से कहीं अधिक है। बाउंड्रीज के मामले में भी वैभव आयुष से आगे हैं, उन्होंने 34 बाउंड्रीज लगाई हैं, जबकि आयुष ने 27 बाउंड्रीज ही जमाई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+